एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | सरकार देश को बताए कि क्या चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है : ओवैसी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीन के साथ सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि सरकार देश को बताए कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है या नहीं और वह चीन से क्या बात कर रही है ।
देश की खबरें | अगले पखवाड़े के समापन पर दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़कर 56 हजार से अधिक होने की आशंका: जैन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 मामलों के दोगुने होने की दर 14 दिन है, इसलिए अनुमान के अनुसार यहां दो सप्ताह के समापन पर इसके 56 हजार से अधिक मामले हो सकते हैं।
देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय से कहा, कोविड-19 हेल्पलाइन, एम्बुलेंस की संख्या में बढ़ोतरी कर रहे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में दावा किया कि उसने कोविड-19 से संबंधित हेल्पलाइन 1031 की क्षमता में इजाफा किया है और एम्बुलेंस के बेड़े को बढ़ाने का भी प्रस्ताव किया है ताकि वायरस की चपेट में आए प्रत्येक व्यक्ति को त्वरित इलाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सके।
जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स ने गंवाई शुरुआती बढ़त, 83 अंक की हल्की बढ़त के साथ हुआ बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरूआती जोरदार तेजी को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में 83.34 अंक की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में अच्छी तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी जिससे तेजी कायम नहीं रह पायी।
देश की खबरें | दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज : अपना बयान वापस लें केजरीवाल - केशव मौर्य
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में सिर्फ शहर के निवासियों का इलाज होना चाहिए, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इस हालिया घोषणा को लेकर उनकी आलोचना करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में इस साल 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर चुके हैं सुरक्षा बल: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में इस साल सुरक्षा बल 101 आतंकवादियों को ढेर कर चुके हैं और दक्षिण कश्मीर में 125 और आतंकियों को मार गिराने पर केन्द्रित कर रहे हैं, जिनमें 25 विदेशी शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
खेल की खबरें | मुंबई के रणजी क्रिकेटरों ने रक्तदान किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई के रणजी खिलाड़ियों विनायक भोइर और रॉयस्टन डियास सहित 90 से अधिक क्रिकेटरों ने सोमवार को रक्तदान किया। इस रक्तदान अभियान का आयोजन जेजे अस्पताल ने किया था।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में जमात के जिन लोगों पर की गयी थी कार्रवाई, लगभग सबको छोड़ा गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 को लेकर सुर्खियों में रहे जमात के जिन लोगों पर उत्तर प्रदेश में कार्रवाई की गयी थी, उनमें से लगभग सभी को छोड़ दिया गया है लेकिन जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, वे अदालत के निर्देश पर ही रिहा किए जाएंगे।
देश की खबरें | देश में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा 7200 पहुंचा, नये मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से 271 और लोगों की मौतों के साथ इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 7200 तक पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 9,983 नये मामले सामने आने के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 2,56,611 हो गई है।
जरुरी जानकारी | पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन 60 पैसे प्रति लीटर बढ़े
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 83 दिनों के अंतराल के बाद कीमतों की दैनिक आधार पर फिर समीक्षा शुरू की है।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के 72 गांवों में 1,686 सामान्य निवासियों की हुई जांच, कोई संक्रमित नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 72 गांवों के 1,686 सामान्य निवासियों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की गयी, उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं है। ये वे जिले हैं, जहां देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में कामगार और श्रमिक लौटे हैं।
देश की खबरें | आईएनएस शार्दुल ने ईरान से भारतीयों को पोरबंदर लाने की प्रक्रिया शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसैन्य पोत (आईएनएस) शार्दुल ने ईरान के बंदर अब्बास से भारतीयों को गुजरात स्थित पोरबंदर लाने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी।
देश की खबरें | केंद्र की मंजूरी के बावजूद कुछ राज्यों ने प्रार्थनास्थल वाले एएसआई स्मारकों को बंद रखा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की मौजूदा स्थिति देखते हुए राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वो स्मारक नहीं खुलेंगे जिनमें प्रार्थनास्थल भी हैं। केंद्र ने सोमवार से ऐसे स्मारकों को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | मोहन बागान के पूर्व कोच भट्टाचार्य को लगता था ‘ छोटे कद’ के छेत्री गोल नहीं कर पायेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुनील छेत्री भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन जब वह पहली बार ट्रायल के लिए मोहन बागान की टीम के पास गये थे तब तत्कालीन कोच सुब्रत भट्टाचार्य को लगता था कि छोटे कद और दुबले शरीर के कारण ‘वह गोल नहीं कर पायेंगे।’
जरुरी जानकारी | तेल तिलहन बाजार में बिजाई मांग से सोयाबीन में सुधार, सस्ते आयात से देशी तेलों को बचाने पर जोर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को भी बाजार में सुधार का रुख रहा। सरकार की ओर से घरेलू तिलहनों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर घोषित करने और किसानों को समर्थन देने से बाजार में तेजी का रुख रहा। हालांकि, कारोबारियों को विदेशों से सस्ते तेलों के आयात की चिंता सताये जा रही है।
देश की खबरें | घर-घर सर्वेक्षण करने, त्वरित जांच पर दें ध्यान : स्वास्थ्य मंत्रालय ने 45 नगर निकायों से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के ज्यादा प्रसार वाले 10 राज्यों में 38 जिलों के 45 नगर निकायों के अधिकारियों को संक्रमण और मृत्यु दर घटाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण करने, त्वरित जांच और प्रभावी निगरानी उपाय करने को कहा है ।
देश की खबरें | कोरोना संकट के समय मनरेगा को व्यापक बनाया जाए, बजट की सीमा हटाई जाए: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को व्यापक बनाया जाए और कुछ महीनों के लिए इसके बजट की सीमा खत्म की जाए।
विदेश की खबरें | कोविड-19 प्रतिबंधों के चलते एमएच-17 विमान के मामले में बचाव पक्ष को हो रही समस्याएं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी संदिग्ध ओलेग पुलातोव की डच वकील सबिने तेन दुशाते ने कहा कि महामारी के कारण उड़ानों पर प्रतिबंध और अन्य पाबंदियों के चलते बचाव पक्ष की मुकदमे की तैयारी गंभीर रूप से प्रभावित हुई है और वकील अपने मुवक्किल से मिलने रूस नहीं जा पा रही हैं।
जरुरी जानकारी | सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवाई, 83 अंक बढ़कर हुआ बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरूआती जोरदार तेजी को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में मामूली 83.34 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में अच्छी तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी।
देश की खबरें | राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी नबाम रेबिया ने नामांकन दाखिल किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नबाम रेबिया ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। राज्य निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।