RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 52nd Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 52वां मुकाबला कल यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. वहीं गुजरात टाइटंस लगातार चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में आगे बढ़ने की कोशिश करेगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स को 6 मैच में जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं गुजरात टाइटंस ने भी 10 मुकाबलों में 6 जीत और 4 हार दर्ज की है. ऐसे में अंक तालिका के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. चलिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RR vs GT Head To Head Record)

टाटा आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 9 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 3 मैच जीतने में सफल रही है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी. पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीत हासिल की थी. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने एक मुकाबला 58 रन से जीता था. वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

राजस्थान रॉयल्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है. संदीप शर्मा की वापसी हो सकती है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, टीम के मध्यक्रम बल्लेबाजों का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है. शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Sawai Mansingh Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला कल यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है. यहां कई बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकता है. मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों को शॉट खेलने में सावधानी बरतनी होगी. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है.

जयपुर का मौसम (Jaipur Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला कल यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 9 मई को जयपुर में मौसम गर्म रहेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (RR vs GT Key Players To Watch Out)

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मुकाबलों में 237.64 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 312 रन निकले हैं. गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने पिछले 10 मुकाबलों में 158.43 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने पिछले 10 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाए हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला? (Where To Watch RR vs GT 52nd T20 Match)

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs GT 52nd T20 Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.