देश

Ketan Bhatikar Dead: गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का निधन, सांप के काटने से हुई मौत; पोंडा उपचुनाव से पहले पार्टी को लगा बड़ा झटका

गोवा के युवा कांग्रेस नेता और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. केतन भाटीकर का गुरुवार रात सांप के काटने से निधन हो गया. 38 वर्षीय भाटीकर पोंडा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार माने जा रहे थे.

Ketan Bhatikar Dead: गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का निधन, सांप के काटने से हुई मौत; पोंडा उपचुनाव से पहले पार्टी को लगा बड़ा झटका
गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का निधन (Photo Credits: X)

Ketan Bhatikar Dead: गोवा की राजनीति (Politics of Goa) और चिकित्सा जगत (World of Medicine) के लिए शुक्रवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई. कांग्रेस के युवा नेता और प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट (Congress Youth Leader and Renowned Physiotherapist) डॉ. केतन भाटीकर (Dr. Ketan Bhatikar) का गुरुवार रात सांप के काटने से दुखद निधन हो गया. महज 38 वर्ष की आयु में उनके असामयिक निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस के अनुसार, यह घटना गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित करमल घाट के पास हुई. यह भी पढ़ें: Prateek Yadav Death News: मुलायम सिंह के सौतेले बेटे प्रतीक यादव के निधन की क्या थी वजह? सामने आई ये गंभीर बीमारी; रिपोर्ट

पुलिस अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, डॉ. केतन भाटीकर गुरुवार रात यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान वे किसी कारणवश गोवा-कर्नाटक सीमा पर करमल घाट के पास वाहन से नीचे उतरे, जहाँ उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया. उन्हें तुरंत गोवा के धारबंदोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' (मृत अवस्था में लाए गए) घोषित कर दिया.

गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का निधन

मुख्यमंत्री और राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. केतन भाटीकर के असामयिक निधन के बारे में सुनकर गहरा सदमा लगा है. उनका जाना चिकित्सा समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.'

कांग्रेस नेता यूरी अलेमाओ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनसेवा के प्रति केतन की प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा. गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर उनकी सेवाओं और पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद किया. यह भी पढ़ें: Prateek Yadav Dies: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, मौत का कारण स्पष्ट नहीं; VIDEO

पोंडा उपचुनाव पर असर

डॉ. केतन भाटीकर की मृत्यु कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका भी है. वे आगामी पोंडा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे. एक मिलनसार व्यक्तित्व और पेशेवर डॉक्टर होने के नाते युवाओं और स्थानीय लोगों के बीच उनकी अच्छी पैठ थी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2026 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).