देश की खबरें | मोहन बागान के पूर्व कोच भट्टाचार्य को लगता था ‘ छोटे कद’ के छेत्री गोल नहीं कर पायेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुनील छेत्री भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन जब वह पहली बार ट्रायल के लिए मोहन बागान की टीम के पास गये थे तब तत्कालीन कोच सुब्रत भट्टाचार्य को लगता था कि छोटे कद और दुबले शरीर के कारण ‘वह गोल नहीं कर पायेंगे।’

जियो

नयी दिल्ली, आठ जून सुनील छेत्री भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन जब वह पहली बार ट्रायल के लिए मोहन बागान की टीम के पास गये थे तब तत्कालीन कोच सुब्रत भट्टाचार्य को लगता था कि छोटे कद और दुबले शरीर के कारण ‘वह गोल नहीं कर पायेंगे।’

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले छेत्री को 2002 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद कोलकाला के इस ऐतिहासिक क्लब में ट्रायल के लिए बुलाया गया था। वह तक महज 17 साल के थे। छेत्री भी यह कह चुके हैं कि उन्हें पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर पहली बार में ही जब मोहन बागान से तीन साल का अनुबंध मिला था तब वह चौंक गये थे।

यह भी पढ़े | CSBC Bihar Police Constable Result 2020: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, csbc.bih.nic.in पर करें चेक.

भट्टाचार्या ने कहा, ‘‘ यह लगभग 17 साल पहले की बात है जब एक सुबह मैं मोहन बागान के मैदान में गया वहां ट्रायल के लिए कई युवा खिलाड़ी मौजूद थे। यह क्लब हमेशा कम उम्र के खिलाड़ियों को टीम से जोड़ना चाहता है।’’

उन्होंने कहा कि पहली नजर में उन्हें सुनील छेत्री में कोई खास काबिलियत नहीं दिखी।

यह भी पढ़े | ओड़िशा जनसंवाद वर्चुअल रैली: अमित शाह ने कहा- PM मोदी ने 50 करोड़ गरीब भारतीयों के लिए आयुष्मान भारत की शुरुआत की: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप युवा फुटबॉलरों का आकलन करते है तो कभी कभी ऐसा होता है कि कोई खिलाड़ी कमाल का लगता है लेकिन उस सुबह को ऐसा कुछ नहीं हुआ था। मुझे हालांकि दो खिलाड़ी ऐसे दिखे जिनमें अच्छा करने की ललक थी। ये दोनो खिलाड़ी सुनील छेत्री और सुब्रत पॉल थे।

भारतीय टीम की रक्षापंक्ति के 67 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि छेत्री ने शीर्ष स्ट्राइकर बनने की काबिलियत दिखाई थी लेकिन उन्हें छेत्री की क्षमता पर संदेह था।

उन्होंने कहा, ‘‘ उसके (छेत्री) पास अच्छी गति थी, और गेंद पर तेज प्रहार करता था। उसकी इस प्रतिभा ने मुझे प्रभावित किया। जब मैं उसे खुद जैसे लंबे डिफेंडर के नजरिए से देख रहा था तो उसके छोटे कद से विश्वास नहीं हो रहा था कि वह गोल कर पायेगा।’’

पूर्व कोच ने कहा, ‘‘ उसने दिखाया कि खेल को लेकर उसकी समझ शानदार थी। वह गेंद (फुटबॉल) को अपने पास रखने की कोशिश करता था। पांच फुट सात इंच का का यह खिलाड़ी आसानी से लंबे डिफेंडरों को छका देता था।’’

भट्टाचार्या अब छेत्री के ससुर भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ कोच के लिए सबसे जरूरी यह होता है कि वह खिलाड़ी के जुनून को देखे, जो छेत्री में था।’’

पैंतीस साल के छेत्री ने 115 अंतरराष्ट्रीय मैच में 72 गोल किये हैं । वह 12 जून को अंतरराष्ट्रीय करियर में 15 साल पूरा कर लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\