Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 51st Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें:
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली है और छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं और पांच मुकाबलों में हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (DC vs KKR Head To Head Record)
टाटा आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को 19 मैच में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है. पिछले 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार मिली है. आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मैच में 106 रन और दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी. दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी जीत आईपीएल 2023 में मिली थी.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, सुनील नरेन और कैमरून ग्रीन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (DC vs KKR Key Players To Watch)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 180.89 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने पिछले 10 मुकाबलों में 132.39 की स्ट्राइक रेट से 282 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह के बल्ले से पिछले 10 मुकाबलों में 246 रन निकले हैं. गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने पिछले 10 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं. लुंगी एनगिडी के नाम 7 मैच में 8 विकेट हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने पिछले 9 मुकाबलों में 11 विकेट लिए हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं. ट्रिस्टन स्टब्स मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. कप्तान अक्षर पटेल गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका में मैच का रुख बदल सकते हैं. सुनील नरेन अपनी स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी बड़ा योगदान दे सकते हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs KKR 51st T20 Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY