Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 51st Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें:
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली है और छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं और पांच मुकाबलों में हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (DC vs KKR Head To Head Record)
टाटा आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को 19 मैच में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है. पिछले 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार मिली है. आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मैच में 106 रन और दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी. दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी जीत आईपीएल 2023 में मिली थी.
दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है. पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर की वापसी हो सकती है. वहीं केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार 3 मुकाबले जीत चुकी है. ऐसे में टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. कप्तान अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
केएल राहुल को टी20 क्रिकेट में 850 चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की जरूरत है.
अजिंक्य रहाणे को आईपीएल में 500 चौके पूरे करने के लिए 7 चौकों की जरूरत है.
रिंकू सिंह को टी20 क्रिकेट में 2500 रन पूरे करने के लिए 41 रन की जरूरत है.
सुनील नरेन को टी20 क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है.
अक्षर पटेल को आईपीएल में 150 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.
मिचेल स्टार्क को टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट की जरूरत है.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY