देश की खबरें | कोरोना संकट के समय मनरेगा को व्यापक बनाया जाए, बजट की सीमा हटाई जाए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को व्यापक बनाया जाए और कुछ महीनों के लिए इसके बजट की सीमा खत्म की जाए।

जियो

नयी दिल्ली, आठ जून कांग्रेस ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को व्यापक बनाया जाए और कुछ महीनों के लिए इसके बजट की सीमा खत्म की जाए।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में जिस मनरेगा को ‘कांग्रेस की विफलताओं का जीता-जागता स्मारक’ कहा था, वही आज संकट के समय देश के लिए मददगार बना है।

यह भी पढ़े | ओड़िशा बीजेपी जनसंवाद वर्चुअल रैली: अमित शाह ने कहा- PM मोदी ने 50 करोड़ गरीब भारतीयों के लिए आयुष्मान भारत की शुरुआत की: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवादददाताओं से बातचीत में सवाल किया, ‘‘आखिर मोदी सरकार मनरेगा की सफलता की सच्चाई स्वीकार करने से कतराती क्यों है?’’

सिंघवी के मुताबिक कोरोना संकट के बीच मई महीने में 2.19 करोड़ परिवारों ने मनरेगा के तहत काम मांगा है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: दिल्ली हाईकोर्ट ने राशन के लिए ई कूपन जारी करने में विलंब के आरोप पर केजरीवाल सरकार से जवाब मांगा.

उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ‘‘मनरेगा कानून के तहत 100 दिनों के कार्य दिवस को अनिवार्य बनाया गया है। सरकार को हर हालत में इसके न्यूनतम कार्यदिवस की गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि मनरेगा कोरोना महामारी के समय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने का एक बड़ा माध्यम साबित हुआ है। ऐसे में जब तक कोरोना महामारी है, तब तक के लिए इस योजना से जुड़ी बजट की सीमा हटा दी जानी चाहिए और मांग के आधार पर आवंटन होना चाहिए।

सिंघवी ने कहा, ‘‘मनरेगा के तहत काम के बारे में निर्णय ग्राम पंचायतें लें, सरकार यह सुनिश्चित करे। प्रदेश और देश की राजधानी से कोई फैसला थोपा नहीं जाए। इसके साथ ही कोरोना महामारी के समय मनरेगा के तहत कार्य दिवस को 200 दिन कर दिया जाए। काम करने की जगह कोरोना वायरस से सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।’’

गौरतलब है कि सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए बजट में मनरेगा के तहत 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के आवंटन की घोषणा की थी। कोरोना संकट के मद्देनजर कुछ हफ्ते पहले सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन की भी घोषणा की।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\