जरुरी जानकारी | तेल तिलहन बाजार में बिजाई मांग से सोयाबीन में सुधार, सस्ते आयात से देशी तेलों को बचाने पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को भी बाजार में सुधार का रुख रहा। सरकार की ओर से घरेलू तिलहनों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर घोषित करने और किसानों को समर्थन देने से बाजार में तेजी का रुख रहा। हालांकि, कारोबारियों को विदेशों से सस्ते तेलों के आयात की चिंता सताये जा रही है।

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को भी बाजार में सुधार का रुख रहा। सरकार की ओर से घरेलू तिलहनों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर घोषित करने और किसानों को समर्थन देने से बाजार में तेजी का रुख रहा। हालांकि, कारोबारियों को विदेशों से सस्ते तेलों के आयात की चिंता सताये जा रही है।

बाजार सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से विभिन्न राज्यों में सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद जारी रहने से बाजार में सुधार दिखा जबकि बिजाई की मांग के कारण सोयाबीन दाना और लूज सहित तेल सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और सोयाबीन डीगम की कीमतों में भी सुधार रहा। बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों में मिलाने वाली कंपनियों की मांग के कारण सोयाबीन डीगम की कीमतों में सुधार रहा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच इन पेंशनभोगियों के खिले चेहरे, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत मिला पैसा.

सूत्रों ने बताया कि लॉकडाऊन में ढील के उपरांत होटल व रेस्तरां की मांग बढ़ने से पामोलीन व पाम तेल कीमतों में सुधार रहा। सूत्रों का कहना है कि सरकार को घरेलू तेलों की बेहतरी के लिये विदेशों से सस्ते तेलों के आयात पर कुछ हद तक अंकुश लगाना होगा। देशी तिलहन उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखना होगा। इसके लिये सरकार को घरेलू तेल तिलहन उत्पादक और सस्ते आयात के बीच संतुलन साधना होगा।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad and Lottery Results: क्या आज खुलेगी आपकी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के लॉटरी रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

सोमवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,700- 4,750 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,895 - 4,945 रुपये।

वनस्पति घी- 995 - 1,100 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,005 - 2,055 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,620 - 1,765 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,690 - 1,810 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,500 - 13,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,850 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,750 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,800 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,900 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,700 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,300 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,550 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 4,100- 4,125 लूज में 3,900--3,925 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज