Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 51st Match Toss Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें:
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली है और छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं और पांच मुकाबलों में हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (DC vs KKR Head To Head Record)
टाटा आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को 19 मैच में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है. पिछले 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार मिली है. आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मैच में 106 रन और दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी. दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी जीत आईपीएल 2023 में मिली थी.
टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. हालांकि स्पिन गेंदबाजों को भी इस मैदान पर अच्छी मदद मिलती है. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स में कौन होगा टॉस का बॉस? (DC vs KKR Toss Winner Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबलों में टॉस का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला है. हालांकि घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है और टीम टॉस जीत सकती है. टॉस की भविष्यवाणी पिछले आंकड़ों और मौजूदा परिस्थितियों पर आधारित है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs KKR 51st T20 Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY