देश की खबरें | केंद्र की मंजूरी के बावजूद कुछ राज्यों ने प्रार्थनास्थल वाले एएसआई स्मारकों को बंद रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की मौजूदा स्थिति देखते हुए राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वो स्मारक नहीं खुलेंगे जिनमें प्रार्थनास्थल भी हैं। केंद्र ने सोमवार से ऐसे स्मारकों को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, आठ जून कोविड-19 की मौजूदा स्थिति देखते हुए राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वो स्मारक नहीं खुलेंगे जिनमें प्रार्थनास्थल भी हैं। केंद्र ने सोमवार से ऐसे स्मारकों को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने रविवार को जारी एक आदेश में एएसआई के उन 820 स्मारकों को आठ जून से खोलने की स्वीकृति दे दी थी जहां प्रार्थनास्थल भी हैं, लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला लेने का अधिकार राज्यों पर छोड़ा था।

यह भी पढ़े | CSBC Bihar Police Constable Result 2020: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, csbc.bih.nic.in पर करें चेक.

अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसे 65 स्मारक, राजस्थान में 28, ओडिशा में 46, तमिलनाडु में 75 और जम्मू-कश्मीर में नौ स्मारक कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बंद रखे जाएंगे।

आगरा में अधिकारियों ने तय किया कि सांस्सृतिक मंत्रालय में शहर के जिन 14 स्मारकों को आठ जून से खोले जाने के लिये सूचीबद्ध किया गया था वे फिलहाल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े | ओड़िशा जनसंवाद वर्चुअल रैली: अमित शाह ने कहा- PM मोदी ने 50 करोड़ गरीब भारतीयों के लिए आयुष्मान भारत की शुरुआत की: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने ताजमहल परिसर के निकट और उसके अंदर के तीन स्थानों को खोलने की मंजूरी दी थी लेकिन जिले के अधिकारियों ने रविवार को एक बैठक के बाद इन्हें न खोलने का फैसला लिया।

अधिकारियों ने कहा कि इन राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन ने स्मारकों को बंद रखने के फैसले के बारे में एएसआई कार्यालय को सूचित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में 30 जून तक लॉकडाउन प्रभावी है और इस दौरान जो प्रमुख धार्मिक स्थल बंद रहेंगे उनमें पुरी का जगन्नाथ मंदिर, लिंगराज, मुक्तेश्वर, अनंत वासुदेव और अन्य प्राचीन शैव केंद्र, हीरापुर में 64 योगिनी पीठ और ढेंकनाल स्थित कपिलाश पीठ भी शामिल हैं।

राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों ने एएसआई अधिकारियों को बताया कि महामारी पर अभी काबू नहीं पाया गया है और उन्हें नहीं लगता कि इनको खोले जाने की जरूरत है क्योंकि वहां बहुत कम लोगों के आने की उम्मीद है।

दिल्ली में कुतुब पुरातात्विक क्षेत्र और हुमायूं के मकबरे के पश्चिमी दरवाजे के बाहर स्थित अफसाह-वाला-की मस्जिद उन स्मारकों की सूची में शामिल है जिन्हें खोला जाना है।

केंद्र द्वारा संरक्षित और एएसआई की देखरेख वाले 3,691 स्मारक कोरोना वायरस महामारी के कारण 17 मार्च से बंद हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार से खोले जाने वाले एएसआई स्मारकों में उत्तरी क्षेत्र से 114, मध्य क्षेत्र से 155, पश्चिमी क्षेत्र से 120, दक्षिणी क्षेत्र से 279 और पूर्वी क्षेत्र से लगभग 100 स्मारक शामिल हैं।

ऐसे सबसे अधिक स्मारक वडोदरा (77) में हैं। इसके बाद चेन्नई में ऐसे 75, धारवाड़ में 73 और बेंगलुरु में 69 स्मारक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\