एजेंसी न्यूज
Lockdown: कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन
Bhashaपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में लॉकडाउन की अवधि 15 दिन और बढ़ाकर इसे 30 जून तक कर दिया गया है. पहले बंद 15 जून तक खत्म होना तय किया गया था.
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से आठ और मौतें, कुल आंकड़ा हुआ 283
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से आठ और लोग की मौत के साथ सोमवार को संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 283 पहुंच गयी जबकि 411 नए मामलों के साथ राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10, 947 हो गई है।
देश की खबरें | हरियाणा में धार्मिक स्थल और मॉल खुले, बहुत कम लोग नजर आये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित गुड़गांव और फरीदाबाद जिलों को छोड़कर हरियाणा में करीब ढाई महीने बाद सोमवार को धार्मिक स्थल एवं शॉपिंग मॉल खुले लेकिन अनुमान के विपरीत बहुत कम लोग ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे।
जरुरी जानकारी | कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित न्यूयार्क शहर में सोमवार से हो रही शुरुआत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी का केंद्र रहे न्यूयार्क शहर की अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की सोमवार को शुरुआत होगी। अनलॉक के पहले चरण के तहत करीब चार लाख कर्मचारी 100 दिनों बाद दोबारा काम शुरू करेंगे।
देश की खबरें | कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में विपक्षी पार्टी ने क्या किया : शाह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाने वालों पर सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि इस जंग में विपक्षी पार्टी ने अमेरिका, स्वीडन में लोगों से बात करने, इंटरव्यू लेने के अलावा क्या किया।
देश की खबरें | 9 जून : एम एफ हुसैन के निधन से आधुनिक चित्रकला का कैनवस हुआ बेरंग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौ जून का दिन देश की चित्रकला के इतिहास में कला के एक चितेरे के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है। दरअसल भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था।
देश की खबरें | एडिटर्स गिल्ड ने विनोद दुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ प्राथमिकी को उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ‘करारा प्रहार’ बताया और इसने विभिन्न राज्यों में पत्रकारों के खिलाफ मामूली आरोपों पर पुलिस द्वारा संज्ञान लिए जाने की ‘‘बढ़ती प्रवृत्ति’’ पर गंभीर चिंता जताई।
देश की खबरें | ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने पुणे में चीनी उत्पादों को नष्ट किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-चीन गतिरोध के बीच पुणे में एक संगठन ने सोमवार को स्मार्ट फोन सहित चीन निर्मित कई उत्पादों को नष्ट कर दिया और पड़ोसी देश से वस्तु आयात करने पर प्रतिबंध लगाने की अपील की।
देश की खबरें | कोविड-19 के चलते हवाई अड्डों से वन्यजीवों को दूर रखने की कवायद में ढील नहीं दें : डीजीसीए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय विमानन नियमाक डीजीसीए ने सोमवार को सभी हवाई अड्डा परिचालकों को सलाह दी कि वे कोरोना वायरस की वजह से विमानों की आवाजाही कम होने के बावजूद हवाई अड्डों से वन्य जीवों को दूर रखने की कवायद में ढील न बरतें।
विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस के 314 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3,762 हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 314 नये मरीज सामने आने के साथ देश में इस महामारी के मामले 3762 हो गये जबकि इस बीमारी से अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | केजरीवाल ने खुद को पृथक किया, मंगलवार को होगी कोविड-19 की जांच
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गले में खराश और बुखार होने के बाद स्वयं को पृथक कर लिया है और मंगलवार को उनकी कोविड-19 की जांच की जाएगी। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।
जरुरी जानकारी | कोल इंडिया से सीएमपीडीआईएल को अलग करने के प्रस्ताव पर विचार के लिये समिति गठित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने कंपनी की योजना और डिजाइन इकाई सीएमपीडीआईएल को अलग करने के प्रस्ताव पर विचार करने और सिफारिश देने के लिये पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।
देश की खबरें | बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाने संबंधी आदेश पर लखनऊ खंडपीठ ने निर्णय सुरक्षित रखा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती पर रोक के मामले में सरकार की अपील को सुनवाई के लिये सोमवार को अनुमति दे दी किंतु इस मामले में एकल न्यायाधीश की पीठ के निर्णय पर रोक लगाने के सरकार के अनुरोध पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया ।
देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज की कंप्यूटर लैब के भीतर आग लगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज की कंप्यूटर लैब के भीतर सोमवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | सभी दलों के नेताओं ने केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दलगत राजनीति से उपर उठकर सोमवार को नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, जो अस्वस्थ महसूस होने के बाद खुद ही पृथक-वास में चले गए हैं और उनका कोविड-19 का परीक्षण होगा।
देश की खबरें | नैसर्गिक क्षमता, सुधार करने की भूख ने कोहली को रिकॉर्ड तोड़ने वाला बल्लेबाज बनाया: विलियमसन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी का आकलन करते हुए न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष केन विलियमसन ने कहा है कि यह नैसर्गिक क्षमता और लगातार सुधार करने की भूख के कारण है।
खेल की खबरें | स्टोक्स को कप्तानी का अतिरिक्त बोझ देने की जरूरत नहीं: पीटरसन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अगर नियमित कप्तान जो रूट चयन के उपलब्ध नहीं रहते है तो हरफनमौला बेन स्टोक्स पर कप्तानी का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।
जरुरी जानकारी | बिजली क्षेत्र में सहयोग के लिये भारत, डेनमार्क के बीच समझौता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और डेनमार्क ने बिजली क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिये सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत किये हैं।
देश की खबरें | शोपियां जिले में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हिज्बुल के चार आतंकी ढेर : पुलिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब सोमवार को मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसके साथ ही बीते 24 घंटों में कुल नौ आतंकियों को मार गिराया गया।
जरुरी जानकारी | भारत सीरम को कोविड-19 मरीजों पर दवा परीक्षण की मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत सीरम्स एंड वैक्सीन लिमिटेड (बीएसवीएल) को भारतीय दवा नियामक से सांस लेने में दिक्कत वाले गंभीर कोविड-19 मरीजों पर पहले से मौजूद यूलिनैस्टेटिन दवा के परीक्षण की मंजूरी मिल गयी है। इस दवा का परीक्षण कोरोना वायरस के संभावित इलाज के तौर पर किया जाएगा।