देश की खबरें | नैसर्गिक क्षमता, सुधार करने की भूख ने कोहली को रिकॉर्ड तोड़ने वाला बल्लेबाज बनाया: विलियमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी का आकलन करते हुए न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष केन विलियमसन ने कहा है कि यह नैसर्गिक क्षमता और लगातार सुधार करने की भूख के कारण है।

जियो

नयी दिल्ली, आठ जून भारतीय कप्तान विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी का आकलन करते हुए न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष केन विलियमसन ने कहा है कि यह नैसर्गिक क्षमता और लगातार सुधार करने की भूख के कारण है।

विलियमसन ने 2008 में पदार्पण करने वाले कोहली और मौजूदा कोहली की तुलना करते हुए यह अंतर बताया।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कांग्रेस पर कटाक्ष, कहा- कुछ लोग अल्पसंख्यकों के बीच 'भय-भ्रम का भूत' खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.

विलियमसन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा, ‘‘आप तब कह सकते थे कि वह (कोहली) जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय वह क्रिकेट में सबसे आगे हैं और एक बल्लेबाज के रूप में मानक स्थापित कर रहा है और सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इसके पीछे संभवत: काफी हद तक उसकी परिवक्ता, काफी अच्छे फैसले करने की उसकी क्षमता भी है।’’

यह भी पढ़े | बिहार: लालू यादव का तंज, सीएम नीतीश कुमार को बताया डरपोक' मुख्यमंत्री.

विलियमसन ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें कोहली के साथ खेलने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘उसके पास नैसर्गिक क्षमता होने के अलावा लगातार सुधार करने और रोज पिछले दिन से बेहतर होने की भूख भी है।’’

विलियमसन ने कहा, ‘‘काफी कम उम्र में उससे मिलना और उसकी प्रगति तथा यात्रा को देखना शानदार रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\