विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस के 314 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 3,762 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 314 नये मरीज सामने आने के साथ देश में इस महामारी के मामले 3762 हो गये जबकि इस बीमारी से अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

काठमांडू, आठ जून नेपाल में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 314 नये मरीज सामने आने के साथ देश में इस महामारी के मामले 3762 हो गये जबकि इस बीमारी से अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार स्यांगजा जिले में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गयी, जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से अब तक 14 लोगों की जान चली गयी।

यह भी पढ़े | Indian Mission in Nepal: सीमा विवाद के बीच भारत ने नेपाल के साथ किया करार, 7 जिलों में 56 उच्च माध्यमिक स्कूलों को दोबारा बनाएगा.

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 20 महिलाओं समेत 314 लोगों के संक्रमित पाये जाने के साथ ही इस महामारी के मामले 3,762 हो गये हैं।

सरकार के अनुसार सोमवार को इस महामारी के 21 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। इससे देश में अब तक 488 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड में COVD-19 का अंतिम मरीज भी स्वस्थ, देश में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं.

मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के 3,260 मरीजों का देश के विभिन्न अस्पातालों में इलाज चल रहा है तथा अब तक 100,971 परीक्षण किये जा चुके हैं।

नेपाल में सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 14 जून तक बढ़ा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\