जरुरी जानकारी | भारत सीरम को कोविड-19 मरीजों पर दवा परीक्षण की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत सीरम्स एंड वैक्सीन लिमिटेड (बीएसवीएल) को भारतीय दवा नियामक से सांस लेने में दिक्कत वाले गंभीर कोविड-19 मरीजों पर पहले से मौजूद यूलिनैस्टेटिन दवा के परीक्षण की मंजूरी मिल गयी है। इस दवा का परीक्षण कोरोना वायरस के संभावित इलाज के तौर पर किया जाएगा।

नयी दिल्ली, आठ जून भारत सीरम्स एंड वैक्सीन लिमिटेड (बीएसवीएल) को भारतीय दवा नियामक से सांस लेने में दिक्कत वाले गंभीर कोविड-19 मरीजों पर पहले से मौजूद यूलिनैस्टेटिन दवा के परीक्षण की मंजूरी मिल गयी है। इस दवा का परीक्षण कोरोना वायरस के संभावित इलाज के तौर पर किया जाएगा।

भारत सीरम्स से पहले सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और स्ट्राइडेस फार्मा साइंस को कोविड-19 के संभावित इलाज के लिए दवा के मानवीय परीक्षण की मंजूरी मिल चुकी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच इन पेंशनभोगियों के खिले चेहरे, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत मिला पैसा.

बीएसवीएल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसके भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से हल्के से सामान्य लक्षण वाले श्श्वसन संबंधी तीव्र बीमारी (एआरडीएस) से ग्रस्त कोविड-19 संक्रमित मरीजों पर यूलिनैस्टेटिन के तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति मिली है।

यूलिनैस्टेटिन को अभी भारत में पुराने सड़े घावों (सेपसिस) और गंभीर आग्नायकोप के इलाज में उपयोग की मंजूरी है।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad and Lottery Results: क्या आज खुलेगी आपकी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के लॉटरी रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव नवांगुल ने कहा कि यूलिनैस्टेटिन का उपयोग उन कोविड-19 संक्रमित मरीजों पर किया जाएगा जो गंभीर हैं और उन्हें एआरडीएस की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह मानवीय परीक्षण छह से आठ अस्पतालों में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\