देश की खबरें | राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी नबाम रेबिया ने नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नबाम रेबिया ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। राज्य निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जियो

ईटानगर, आठ जून अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नबाम रेबिया ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। राज्य निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उच्च सदन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अरुणाचल प्रदेश से रेबिया को नामांकित किया था।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 30 जून तक बढ़ेगा लॉकडाउन: सीएम ममता बनर्जी: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डीजे भट्टाचार्य ने बताया कि रेबिया ने अपना नामांकन पत्र विधानसभा सचिव के हाबुंग के समक्ष जमा किया जिन्हें चुनाव आयोग ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।

भट्टाचार्य ने कहा कि अगर चुनाव कराने की नौबत आई तो 19 जून को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख नौ जून है और 10 जनू को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़े | राहतभरी खबर: कोरोना हॉटस्पॉट धारावी में संक्रमण की रफ्तार घटी, 30 मई से नहीं हुई किसी मरीज की मौत.

उन्होंने बताया कि 12 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

अधिसूचना के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया 22 जून तक पूरी हो जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि रेबिया ने लगातार दो कार्यकाल (वर्ष 1996 से 2002 और 2002 से 2008) कांग्रेस पार्टी की टिकट पर राज्यसभा में अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। वह राज्य विभानसभा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

रेबिया नबाम तुकी नीत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष थे बाद में उन्होंने पेमा खांडू नीत भाजपा सरकार में शहरी विकास, नगर योजना, आवास, शहरी निकाय और विधि एवं न्याय मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

चुनाव आयोग ने दो जून को अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट पर चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी की जो 23 जून को खाली हो रही है।

मौजूदा समय में कांग्रेस के मुकुट मिथि अरुणाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं जिनका कार्यकाल 23 जून को समाप्त हो रहा है।

मौजूदा समय में 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41, जनता दल (यूनाइटेड) के सात, कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल का एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं।

राज्य में पेमा खांडू नीत मौजूदा भाजपा सरकार को जदयू और एनपीपी समर्थन कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट