एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | झारखंड विधानसभा ने 'सरना आदिवासी धर्म कोड' का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में बुधवार को 'सरना आदिवासी धर्म कोड' का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया, जिसे अब राज्य सरकार केन्द्र के पास विचार के लिए भेजेगी। इससे वर्ष 2021 की जनगणना में सरना आदिवासी धर्म कोड का अलग से कॉलम शामिल किया जा सकेगा।
जरुरी जानकारी | आईएफसीआई का दूसरी तिमाही शुद्ध घाटा 43 करोड़ रुपये रहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं के लिये दीर्घकालिक कर्ज देने वाले संस्थान आईएफसीआई लिमिटेड को चालू वितत वर्ष की दूसरी तिमाही में 43.30 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। इससे पहले कंपनी को पहली तिमाही में 301.32 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
जरुरी जानकारी | फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने पर चार लोग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई में कुछ निजी कंपनियों के चार शीर्ष अधिकारियों को तीन अलग अलग मामलों में कथित तौर पर 408.67 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के अरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जीएसटी आसूचना महानिदेशालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर जेल से रहा हुए अर्नब गोस्वामी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत पाने के कुछ ही घंटों के भीतर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी बुधवार को महाराष्ट्र की तालोजा जेल से रिहा कर दिए गए। वर्ष 2018 में आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के एक मामले में चार नवंबर को गिरफ्तार गोस्वामी की अंतरिम जमानत मंजूर करते हुए न्यायालय ने कहा कि अगर व्यक्तिगत स्वतंत्रता बाधित होती है तो यह न्याय का उपहास होगा।
जरुरी जानकारी | ग्लैंड फार्मा के आईपीओ को 2.05 गुना अभिदान मिला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा कंपनी ग्लैंड फार्मा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 2.05 गुना अभिदान मिला है।
देश की खबरें | पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ, कठुआ में की गोलाबारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों और अग्रिम चौकियों के साथ ही कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी सीमा चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की और मोर्टार दागे।
देश की खबरें | किशोरी को अगवा कर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
देश की खबरें | नड्डा ने बिहार में जीत का श्रेय मोदी, केंद्र की कल्याणकारी नीतियों को दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कई राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिली शानदार सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कल्याणकारी नीतियों को दिया तथा इसे कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में सफलता पर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों में जनता की मुहर बताया।
देश की खबरें | ओडिशा में एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत पाए गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बलांगीर जिले में बुधवार को एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। इनमें चार बच्चे शामिल हैं।
देश की खबरें | 21वीं सदी में विकास ही राजनीति का आधार, नारी शक्ति भाजपा के ‘साइलेंट वोटरों’ का समूह: मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के परिणामों ने साबित कर दिया है कि 21वीं सदी में ‘‘विकास’’ ही राजनीति का आधार होगा। साथ ही उन्होंने भाजपा को लगातार मिल रही जीत का श्रेय नारी शक्ति को दिया और उन्हें भाजपा के ‘‘साइलेंट’’ मतदाताओं का सबसे बड़ा समूह बताया।
जरुरी जानकारी | दीपक कोचर ने मनी लांड्रिंग मामले में जमानत अर्जी दायर की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति एवं व्यवसायी दीपक कोचर ने मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में विशेष अदालत के समक्ष जमानत के लिये अर्जी दाखिल की है।
देश की खबरें | कोविड-19: पंजाब में 703 नए मामले सामने आए, 31 और मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 के 703 नए मरीज सामने आने के साथ राज्य में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,39,184 हो गई। वहीं, इस महामारी से 31 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,389 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कोविड-19 से निपटने पर वैश्विक साझेदारी पर चर्चा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टी. ए. गेब्रेयेसस ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर जारी साझेदारी के संबंध में बुधवार को चर्चा की और इस दिशा में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ पारंपरिक औषधियों को शामिल करने पर राजी हुए।
देश की खबरें | जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग, वैश्विक घटनाक्रमों पर व्यापक चर्चा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ब्राजील के अपने समकक्ष एर्नेस्टो अरेजो के साथ विचारों का व्यापक आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने वैश्विक मामलों में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की तथा कोविड-19 के बाद की दुनिया में भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।
देश की खबरें | दलाई लामा को भारत रत्न दिया जाना चाहिए : भाजपा नेता शांता कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का अनुरोध किया है।
देश की खबरें | महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की के मामले में अर्नब गोस्वामी, उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत की अर्जी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सम्याब्रता रे गोस्वामी ने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की करने के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर बुधवार को सत्र अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी।
देश की खबरें | न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अपने जन्मदिन पर कहा : फैसला करना मेरी जिंदगी है
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने अर्नब गोस्वामी मामले में दिन भर चली लंबी सुनवाई के बाद कहा कि मामलों में फैसला करना ‘‘मेरी जिंदगी’’ है और ‘‘मैं इससे प्यार करता हूं।’’
देश की खबरें | हर्षवर्धन ने सात राज्यों को कोविड-19 मामलों को प्रभावी ढंग से संभालने पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को महाराष्ट्र और उत्तराखंड समेत सात राज्यों को विशेष रूप से कोरोना वायरस संक्रमण की अधिक दर वाले जिलों और बाजार तथा कार्यस्थलों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की संख्या बढ़ाने की सलाह दी।
जरुरी जानकारी | कर चोरी , गंभीर धोखाधड़ी, अंतरराष्ट्रीय कर मामलों में चेहरा रहित अपील उपलब्ध नहीं: मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग की चेहरारहित अपील योजना गंभीर धोखाधड़ी, कर चोरी के बड़े मामलों, अंतरराष्ट्रीय कर मामलों, बेनामी संपत्ति कर अथवा कालाधन कानून के तहत आने वाले मामलों में उपलब्ध नहीं होगी। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह कहा।
देश की खबरें | डीएमआरसी व्यस्त समय के दौरान चुनिंदा स्टेशनों पर प्रतीक्षा समय के बारे में जानकारी मुहैया कराएगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो पहली बार बृहस्पतिवार से कुछ व्यस्त स्टेशनों पर सुबह और शाम के समय औसत प्रतीक्षा समय के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी मुहैया कराएगी।