देश की खबरें | जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग, वैश्विक घटनाक्रमों पर व्यापक चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ब्राजील के अपने समकक्ष एर्नेस्टो अरेजो के साथ विचारों का व्यापक आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने वैश्विक मामलों में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की तथा कोविड-19 के बाद की दुनिया में भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवम्बर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ब्राजील के अपने समकक्ष एर्नेस्टो अरेजो के साथ विचारों का व्यापक आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने वैश्विक मामलों में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की तथा कोविड-19 के बाद की दुनिया में भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों देशों के मंत्रियों ने एक ऑनलाइन बैठक में आर्थिक पुनरुद्धार प्रयासों, स्वास्थ्य देखभाल, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन, साइबर सुरक्षा और सुधार किए हुए बहुपक्षवाद में भारत-ब्राजील सहयोग के महत्व पर चर्चा की।

यह भी पढ़े | Shah Rukh Khan Donates Masks: केरल में कोरोना वायरस के 7,007 नए मामले आए सामने, शाहरुख खान ने राज्य में डोनेट किये मास्क!.

बयान में कहा गया, ‘‘मंत्रियों ने कोविड-19 के बाद की दुनिया में भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की और आर्थिक पुनरुद्धार प्रयासों, स्वास्थ्य देखभाल, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन, साइबर सुरक्षा और सुधार किए हुए बहुपक्षवाद में भारत-ब्राजील सहयोग के महत्व पर चर्चा की।’’

इसमें कहा गया कि मंत्रियों ने विचारों का व्यापक आदान-प्रदान किया और वैश्विक मामलों में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,593 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,59,975 हुई: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने कई क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की जिसमें विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की भारत की आगामी सदस्यता, जी4 की भूमिका और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की प्राथमिकताओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। दोनों नेता बहुपक्षीय मंचों - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) और भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) में नजदीकी समन्वय करने पर सहमत हुए।

जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) और भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) सहित बहुपक्षीय मंचों पर भारत नजदीकी तौर पर काम करेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ब्राजील के विदेश मंत्री एर्नेस्टो अरेजो के साथ सार्थक ऑनलाइन बैठक की। द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक घटनाक्रमों पर व्यापक चर्चा की। ब्रिक्स और आईबीएसए सहित बहुपक्षीय मंचों में नजदीकी तौर पर काम करेंगे।’’

जयशंकर ने फ्रांस में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाली एक ब्राजीलियाई नागरिक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

बयान में कहा गया, ‘‘मंत्रियों ने आतंकवाद की उसके सभी स्वरूपों में कड़ी निंदा की और इस बुराई तथा संगठित अपराध का मुकाबला करने के अपने दृढ़ संकल्प भी दोहराया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\