जरुरी जानकारी | दीपक कोचर ने मनी लांड्रिंग मामले में जमानत अर्जी दायर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति एवं व्यवसायी दीपक कोचर ने मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में विशेष अदालत के समक्ष जमानत के लिये अर्जी दाखिल की है।

मुंबई, 11 नवंबर आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति एवं व्यवसायी दीपक कोचर ने मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में विशेष अदालत के समक्ष जमानत के लिये अर्जी दाखिल की है।

दीपक कोचर को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिग रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत आईसीआईसीआई बैंक- वीडियोकोन मनी लांड्रिग मामले में सितंबर में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

कोचर ने अपने वकील के जरिये मामले में जमानत दिये जाने के लिये आवेदन किया है। उनका कहना है कि वादी पक्ष मामले में तय समयसीमा के भीतर आरोप पत्र दायर करने में असफल रहा है।

वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा है कि आरोप पत्र तीन नवंबर को दायर करदिया गया है। बहरहाल यह संबंधित विभाग की जांच के लिये लंबित है। आरोप पत्र में पांच बक्से दस्तावेज हैं जिनका सत्यापन किया जाना है। उसके बाद ही अदालत आरोप पत्र पर संज्ञान लेगी।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

कोचर की जमानत याचिका पर पीएमएलए अदालत बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\