देश की खबरें | न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अपने जन्मदिन पर कहा : फैसला करना मेरी जिंदगी है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने अर्नब गोस्वामी मामले में दिन भर चली लंबी सुनवाई के बाद कहा कि मामलों में फैसला करना ‘‘मेरी जिंदगी’’ है और ‘‘मैं इससे प्यार करता हूं।’’
नयी दिल्ली, 11 नवंबर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने अर्नब गोस्वामी मामले में दिन भर चली लंबी सुनवाई के बाद कहा कि मामलों में फैसला करना ‘‘मेरी जिंदगी’’ है और ‘‘मैं इससे प्यार करता हूं।’’
बुधवार को 61 वर्ष के हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे की टिप्पणी पर जवाब दे रहे थे, जिन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि जन्मदिन मनाने के लिए यह ‘‘खराब दिन’’ था।
रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक की तरफ से पेश हुए साल्वे ने सुनवाई के बिल्कुल अंत में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सुनवाई में पूरा दिन लग गया।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘नहीं, नहीं। इसे बिताने का वास्तव में यह बेहतर तरीका है। मैं फैसला देने के लिए अदालत में हूं और यह मेरी जिंदगी है और मैं इससे प्यार करता हूं।’’
इस अवसर पर बधाई देने के लिए उन्होंने सभी वकीलों को धन्यवाद दिया।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ नौ नवंबर 2022 को भारत के प्रधान न्यायाधीश बनेंगे और दस नवंबर 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।
पीठ में न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी भी थीं। पीठ ने बुधवार को गोस्वामी और दो अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के 2018 के मामले में अंतरिम जमानत दे दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)