8th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी, एरियर और पेंशन बदलाव पर सस्पेंस, क्या है कर्मचारियों की उम्मीदें
फिटमेंट फैक्टर भी इस बार चर्चा का अहम विषय बना हुआ है. कर्मचारी संगठनों की मांग है कि इसे 3.0 से 3.25 के बीच रखा जाए, जिससे बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल आ सकता है. इसके अलावा एआईटीयूसी (AITUC) जैसे संगठन पुरानी पेंशन योजना (OPS) को वापस लाने, पेंशन रिवीजन के अंतराल में बदलाव और कम्यूटेशन रिस्टोरेशन पीरियड को 10-12 साल करने की मांग कर रहे हैं.
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है. माना जा रहा है कि यह आयोग वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, पेंशन संरचना में बदलाव और संभावित एरियर के रूप में बड़ा वित्तीय फायदा दे सकता है. नवंबर 2025 में टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी होने के बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि पैनल करीब 18 महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है. 8th Pay Commission Latest News: क्या 2026 में बदल सकता है DA का फॉर्मूला? सैलरी में हो सकता है बड़ा बदलाव
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2026 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

