क्रिकेट

IPL 2026: इस बार क्यों अलग और ज्यादा रोमांचक होगा टूर्नामेंट? ये फैक्टर्स बदल सकते हैं पूरे सीजन की कहानी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं. दुनिया भर के स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाएं भी इस सीजन में चमकने को तैयार हैं. ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आइए जानते हैं 5 ऐसी बड़ी बातें, जो इस बार IPL को और भी रोमांचक बनाने वाली हैं.

IPL 2026: इस बार क्यों अलग और ज्यादा रोमांचक होगा टूर्नामेंट? ये फैक्टर्स बदल सकते हैं पूरे सीजन की कहानी
आईपीएल 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 शेड्यूल अपडेट: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं. दुनिया भर के स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाएं भी इस सीजन में चमकने को तैयार हैं. ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आइए जानते हैं 5 ऐसी बड़ी बातें, जो इस बार IPL को और भी रोमांचक बनाने वाली हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी. पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर RCB ने अपना पहला खिताब जीता था. अब टीम 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

इस बार IPL में मैचों की संख्या बढ़ाकर 84 कर दी गई है, जो पहले 74 हुआ करती थी. इनमें 80 मुकाबले लीग स्टेज में और 4 मैच प्लेऑफ में खेले जाएंगे. हालांकि, कई राज्यों में चुनावों के चलते BCCI ने फिलहाल शुरुआती 20 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया है.

संजू सैमसन इस बार नई जर्सी में नजर आएंगे. अब तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल चुके सैमसन IPL 2026 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा होंगे, जो फैंस के लिए बड़ा आकर्षण होगा.

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान पर दिखेंगे, लेकिन यह उनका आखिरी IPL सीजन हो सकता है. 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी लगातार IPL खेल रहे हैं और जुलाई 2026 में 45 साल के हो जाएंगे. ऐसे में उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज है.

वहीं, रविंद्र जडेजा एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स (RR) की जर्सी में नजर आएंगे. ट्रेड डील के तहत वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से RR में लौटे हैं. जडेजा इससे पहले 2008 और 2009 में राजस्थान के लिए खेल चुके हैं, जिससे उनकी वापसी इस सीजन को और दिलचस्प बनाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2026 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).