IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. रजत पाटीदार की कप्तानी में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जहां जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी, वहीं पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान शुरुआती मैचों में ईशान किशन संभालेंगे.
TATA Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 शेड्यूल अपडेट: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या छोड़ेंगे MI की कप्तानी? सूर्यकुमार यादव को लेकर श्रीकांत का बड़ा बयान
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. रजत पाटीदार की कप्तानी में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जहां जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी, वहीं पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान शुरुआती मैचों में ईशान किशन संभालेंगे. फिलहाल पहले चरण का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें 12 अप्रैल तक मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें:
डबल हेडर मुकाबले
4 और 5 अप्रैल को डबल हेडर मैच खेले जाएंगे, जहां एक ही दिन में दो मुकाबले होंगे.
आईपीएल 2026 मैच शेड्यूल (पहला चरण)
28 मार्च, 2026 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु
29 मार्च, 2026 - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई
30 मार्च, 2026 - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी
31 मार्च, 2026 - पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, चंडीगढ़
1 अप्रैल, 2026 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ
2 अप्रैल, 2026 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता
3 अप्रैल, 2026 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई
4 अप्रैल, 2026 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दोपहर)
4 अप्रैल, 2026 - गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद
5 अप्रैल, 2026 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (दोपहर)
5 अप्रैल, 2026 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु
6 अप्रैल, 2026 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता
7 अप्रैल, 2026 - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, गुवाहाटी
8 अप्रैल, 2026 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली
9 अप्रैल, 2026 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता
10 अप्रैल, 2026 - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुवाहाटी
11 अप्रैल, 2026 - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (दोपहर), चंडीगढ़
11 अप्रैल, 2026 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई
12 अप्रैल, 2026 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (दोपहर), लखनऊ
12 अप्रैल, 2026 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई
इन मैदानों पर होंगे मुकाबले
आईपीएल 2026 के पहले चरण के 20 मैच कुल 10 शहरों में खेले जाएंगे. इसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) जैसे बड़े मैदान शामिल हैं. फाइनल मुकाबला भी बेंगलुरु में खेले जाने की संभावना है.
मैच टाइमिंग
दोपहर के मैच 03:30 बजे से और शाम के मैच 07:30 बजे से शुरू होंगे.
कहां देखें लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर देखे जा सकेंगे. वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोहॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2026 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

