देश की खबरें | हर्षवर्धन ने सात राज्यों को कोविड-19 मामलों को प्रभावी ढंग से संभालने पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को महाराष्ट्र और उत्तराखंड समेत सात राज्यों को विशेष रूप से कोरोना वायरस संक्रमण की अधिक दर वाले जिलों और बाजार तथा कार्यस्थलों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की संख्या बढ़ाने की सलाह दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को महाराष्ट्र और उत्तराखंड समेत सात राज्यों को विशेष रूप से कोरोना वायरस संक्रमण की अधिक दर वाले जिलों और बाजार तथा कार्यस्थलों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की संख्या बढ़ाने की सलाह दी।

हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और गोवा के मुख्यमंत्रियों, राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों, प्रधान सचिवों और अतिरिक्त मुख्य सचिवों से संवाद करते हुए उनसे मौत के मामलों में कमी लाने के लिये कोविड-19 मामलों को प्रभावी ढंग से संभालने पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | मुंबई: अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को ड्रग्स मामले में 12 नवंबर को NCB ने फिर से बुलाया: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राज्य स्तर के चिंता के विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराष्ट्र में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में कमी आई है, फिर भी वहां ऐसे रोगियों की संख्या अभी भी काफी ज्यादा है। इसके अलावा वहां मृत्युदर 2.6 प्रतिशत है, जो काफी अधिक है। मुंबई और उसके आसपास यह दर 3.6 प्रतिशत है।

हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तराखंड में मृत्युदर राष्ट्रीय औसत 1.6 प्रतिशत से अधिक है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद प्रकाश आंबेडकर ने कहा-लोगों का ईवीएम में विश्वास नहीं.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हाल ही में मणिपुर में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि गुपचुप तरीके से संक्रमण फैलने की ओर इशारा करती है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गोवा में 40 प्रतिशत लोगों की मौत बीते एक महीने में हुई, जो चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि मिजोरम की राजधानी आइजोल में ही संक्रमण के 70 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। त्रिपुरा और मेघालय में 45 से 60 साल के आयुवर्ग के लोगों के बीच मृत्युदर काफी अधिक है, जिसे कम किया जाना चाहिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\