जरुरी जानकारी | फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने पर चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई में कुछ निजी कंपनियों के चार शीर्ष अधिकारियों को तीन अलग अलग मामलों में कथित तौर पर 408.67 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के अरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जीएसटी आसूचना महानिदेशालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 11 नवंबर मुंबई में कुछ निजी कंपनियों के चार शीर्ष अधिकारियों को तीन अलग अलग मामलों में कथित तौर पर 408.67 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के अरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जीएसटी आसूचना महानिदेशालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महानिदेशालय के बयान में कहा गया है कि इन लोगों को यह पता चलने के बाद गिरफ्तार किया गया कि इन्होंने 408.67 करोड़ रुपये का आईटीसी हासिल किया, उसका इस्तेमाल किया और इसके साथ ही फर्जी आईटीसी भी पारित किया। यह पूरा गोरखधंधा माल अथवा सेवाओं की आपूर्ति किये बिना ही बिल प्राप्त करने अथवा जारी करने के आधार पर किया गया।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

गिरफ्तार किये गये अधिकारियों में एसीएस हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग के मालिक, राणे मेगास्ट्रक्चर के निदेशक, केसरिया मेटल के निदेशक एवं प्रवर्तक और शैलजा कमर्शियल ट्रेड फ्रेंजी के प्रबंध निदेशक शामिल हैं।

ये गिरफ्तारियां जीएसटी आसूचना महानिदेशालय की मुंबई क्षेत्र इकाई ने मंगलवार को कीं।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

उल्लेखनीय है कि इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा उद्यमियों को उनके उत्पाद की लागत कम रखने के लिये उपलब्ध कराई जाती है। विनिर्माता कच्चे माल की खरीद पर दिये गये कर पर आगे छूट का दावा करते हैं। इससे उनके उत्पाद की लागत कम होती है क्योंकि उन्हें कर के ऊपर कर का भुगतान नहीं करना पड़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\