एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | बंगाल में सबसे बड़ा वायरस भाजपा :तृणमूल कांग्रेस नेता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अणुब्रत मंडल ने भाजपा को ‘बंगाल में सबसे बड़ा वायरस’ कहा, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में सत्तासीन दल के दिन अब गिनती के रह गये हैं।
देश की खबरें | कुंभ संबंधी निर्णयों में अखाडा परिषद से सुझाव लेगी उत्तराखंड सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित हो रहे कुंभ के संबंध में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय किये जाएंगे और उसमें अखाडा परिषद एवं साधु संतों के सुझाव अवश्य लिए जाएंगे।
विदेश की खबरें | अलकायदा ने उत्तर अफ्रीका के लिए नया सरगना चुना, पहले सरगना के मौत की पुष्टि
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह जानकारी एसआईटीई खुफिया समूह ने दी है।
देश की खबरें | भाजपा ने मंत्री के वायरल ओडियो क्लिप की जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विप क्षी दल भाजपा ने सोशल मीडिया में वायरल राजस्थान के खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना की पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ कथित जातिसूचक टिप्पणी वाले ऑडियो क्लिप के मामले में जांच की मांग की है।
देश की खबरें | एसएफआई वेबिनार में रणनीतियों और तकनीकों को विकसित करने पर पर जोर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तैराकी संघ (एसएफआई) ने तैराकों और उनके माता-पिता और फिर कोचों के साथ रविवार को दो अलग-अलग वेबिनार का आयोजन किया जिसमें जीत की मानसिकता बनाने के साथ प्रशिक्षण रणनीतियों एवं तकनीक विकसित करने पर जोर दिया गया।
देश की खबरें | राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव लिए सोमवार को मतदान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिये मतदान कडे़ सुरक्षा प्रबंधनों के साथ सोमवार को होगा।
देश की खबरें | भारत अगले तीन से चार महीनों में ‘डीप ओशन मिशन’ की शुरूआत करेगा: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत समुद्र में खनिजों, ऊर्जा और समुद्री विविधता की खोज में जल्द ही एक महत्वाकांक्षी ‘डीप ओशन मिशन’ की शुरूआत करेगा। समुद्र के बड़े हिस्से के बारे में अभी भी बहुत जानकारी नहीं है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | नवाज शरीफ की मां का लंदन में निधन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर का रविवार को लंदन में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।
देश की खबरें | हरिद्वार में गंगा को ‘एस्केप चैनल’ घोषित करने का पुराना आदेश वापस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी की धारा को ‘एस्केप चैनल’ घोषित किए जाने के 2016 के आदेश को वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी पर अविरल गंगा का दर्जा बनाए रखा जाएगा।
देश की खबरें | विदेशी बीयर की तस्करी के आरोप में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नाईजीरियाई महिला गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 49 वर्षीय नाईजीरियाई महिला को विदेशी बीयर के 840 कैन कथित रूप से तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | सरकार ने परास्नातक आयुर्वेद चिकित्सकों को ऑपरेशन करने का प्रशिक्षण देने की अनुमति दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है जिसके तहत आयुर्वेद के विशिष्ट क्षेत्र में परास्नातक चिकित्सकों को ऑपरेशन करने का प्रशिक्षण देने की अनुमति दी गई है ताकि वे सामान्य ट्यूमर, गैंग्रीन का विच्छेदन और नाक तथा मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर सकें।
देश की खबरें | नोएडा में फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस ने रविवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।
देश की खबरें | तेजाब हमले के 1,273 में से 799 मामलों में नहीं दिया गया मुआवजाः राष्ट्रीय महिला आयोग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि देशभर में तेज़ाब हमले के 1,273 मामलों में से 799 में पीड़िताओं को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। आयोग ने राज्यों से मामले पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है।
देश की खबरें | सरकार के लिए जैव-आतंकवाद की रोकथाम के लिहाज से प्रभावी कानून बनाने का सबसे मुफीद समय :संसदीय समिति
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की एक समिति ने इस बात पर जोर दिया है कि यह वक्त है जब सरकार को जैव-आतंकवाद से निपटने के लिए प्रभावी कानून बनाने चाहिए। समिति ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभावों ने हमें जैविक एजेंटों को नियंत्रित करने के महत्व का पाठ पढ़ाया है।
देश की खबरें | धोखाधड़ी के आरोप में दो बिल्डर गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोटा मुनाफा देने का लालच देकर चार लोगों से करोड़ों रुपया निवेश करा धोखाधड़ी करने के आरोप में दो बिल्डरों को ईकोटेक-3 थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया जबकि इनका एक साथी फरार है।
देश की खबरें | ‘माई ऑक्टोपस टीचर’ ने ग्लोबल सस्टेनेब्लिटी फिल्म अवार्ड जीता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रकृति के संपर्क में रहने के महत्व को रेखांकित करने वाले वृतचित्र ‘ माई ऑक्टोपस टीचर’ ने नौवें ग्लोबल सस्टेनेब्लिटी फिल्म अवार्ड्स (जीएसएफए) में संस्थापक पुरस्कार जीता है।
देश की खबरें | माला अडिगा को बाइडन की पत्नी का नीति निदेशक बनाए जाने से उडुपी जिले के उनके गांव में खुशी का माहौल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन की नीति निदेशक के रूप में माला अडिगा की नियुक्ति से उडुपी जिले के कुंडापुर तालुक के काक्कुंजे गांव में खुशी का माहौल है।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरंग का पता लगाने के लिए अभियान जारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक भूमिगत सुरंग का पता लगाने के लिए बड़ा अभियान चल रहा है। संदेह है कि पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने इसी का इस्तेमाल कर भारत में प्रवेश किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल का विश्व रिकॉर्ड, फालोअर्स की संख्या 10 लाख के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के ट्विटर पर ‘फालोअर्स’ की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला रिजर्व बैंक दुनिया का पहला मौद्रिक प्राधिकरण हो गया है।
देश की खबरें | एनजीटी ने मंगोलपुरी में भूजल की अवैध निकासी को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने एक मंगोलपुरी क्षेत्र में एक क्लब द्वारा कानून का उल्लंघन कर कारोबारी उद्देश्य से भूजल की कथित अवैध निकासी को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।