विदेश की खबरें | नवाज शरीफ की मां का लंदन में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर का रविवार को लंदन में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।

लाहौर, 22 नवंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर का रविवार को लंदन में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सूत्रों के मुताबिक बेगम अख्तर बीते एक महीने से अस्वस्थ थीं।

यह भी पढ़े | America: ट्विटर के बाद Facebook भी जो बाइडेन को ट्रांसफर करेगा राष्ट्रपति का आधिकारिक अकाउंट.

पीएमएल-एन के उप महासचिव अताउल्लाह तरार ने कहा, “रविवार को लंदन में उन्होंने आखिरी सांस ली।”

वह बीती फरवरी में लंदन गई थीं और वहां नवाज और अन्य परिजनों के साथ रह रही थीं।

यह भी पढ़े | फिलिस्तीन ने मिडईस्ट क्वाट्रेट से US को बाहर करने का प्रस्ताव रखा.

तरार ने कहा कि बेगम अख्तर के शव को सोमवार को लाहौर लाए जाने और शरीफ परिवार के जति उमरा रायविंड स्थित आवास में उनके पति मियां शरीफ की कब्र के बगल में दफनाए जाने की उम्मीद है।

तरार ने कहा कि नवाज के छोटे भाई और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को परोल पर रिहा करने और मां के जनाजे में शामिल होने की इजाजत देने के लिये संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवेदन किया जाएगा।

पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ को पाकिस्तान की एक अदालत ने “भगोड़ा” घोषित कर रखा है और उनके मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये वापस आने की उम्मीद नहीं है।

पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई को बताया, “नवाज शव को लाहौर भेजे जाने से पहले लंदन में मां की नमाज-ए-जनाजा में शिरकत करेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड