देश की खबरें | विदेशी बीयर की तस्करी के आरोप में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नाईजीरियाई महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 49 वर्षीय नाईजीरियाई महिला को विदेशी बीयर के 840 कैन कथित रूप से तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 नवंबर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 49 वर्षीय नाईजीरियाई महिला को विदेशी बीयर के 840 कैन कथित रूप से तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मरियम एनी एडाकवो के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया, बेंगलुरु बॉरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज अनुसंधान संस्थान का नाम.

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, ‘‘शनिवार को संदिग्ध हरकत के चलते एक महिला को रोका गया और उसके जूट के 12 बैगों की तलाशी ली गयी। उनमें बीयर के 840 कैन थे। महिला मुम्बई राजधानी ट्रेन के ए-2 डिब्बे से मुम्बई से दिल्ली आई थी।’’

पुलिस ने बताया कि बीयर के ये कैन अवैध रूप से देश में लाये गये हैं और उन्हें फिर मुम्बई से दिल्ली बिक्री के लिए लाया गया।

यह भी पढ़े | Tejashwi Yadav Attacks on Bihar Govt: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा-जनादेश बदलाव का था, मेवालाल के मामले पर कही ये बड़ी बात.

पुलिस उपायुक्त के अनुसार एडाकवो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक उसका पति नाईजीरियाई पुलिस बल में है और यह महिला 2011 से भारत आ रही है।

पुलिस का कहना है कि वह कपड़े के कारोबार के सिलसिले में फरवरी में भारत आयी थी। वह मुम्बई में रह रही थी। जब्त बीयर अफ्रीकी मूल के लोगों में बहुत लोकप्रिय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now