देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरंग का पता लगाने के लिए अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक भूमिगत सुरंग का पता लगाने के लिए बड़ा अभियान चल रहा है। संदेह है कि पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने इसी का इस्तेमाल कर भारत में प्रवेश किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 22 नवंबर सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक भूमिगत सुरंग का पता लगाने के लिए बड़ा अभियान चल रहा है। संदेह है कि पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने इसी का इस्तेमाल कर भारत में प्रवेश किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये चारों आतंकवादी बृहस्पतिवार को एक ट्रक में छिपकर कश्मीर आने की फिराक में थे जिसे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टोल प्लाजा पर रोका गया और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चारों मारे गये।

यह भी पढ़े | West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस चुनाव की तैयारी में, 23 नवंबर को कोलकाता में रैली.

मारे गये आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद का बड़ा जखीरा पकड़ा गया जिसमें 11 एके राइफल, तीन पिस्तौल, 29 ग्रेनेड तथा छह यूबीजीएल ग्रेनेड थे।

पुलिस के अनुसार ये आतंकवादी केंद्रशासित प्रदेश में 28 नवंबर से आठ चरणों में होने वाले जिला विकास परिषद के चुनावों में खलल डालने की बड़ी साजिश को अंजाम देने आये थे।

यह भी पढ़े | BMC Elections 2022: रामदास अठावले का बड़ा दावा, कहा-बीएमसी पर लहराएगा बीजेपी-आरपीआई का झंडा, शिवसेना को धक्का देने की जरूरत.

अधिकारियों ने कहा कि मारे गये आतंकवादियों के पास से जब्त सामग्री के आधार पर संदेह है कि वे सांबा जिले में किसी भूमिगत सुरंग के रास्ते पाकिस्तान से इस ओर घुस आये थे।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) शुक्रवार से सुरंग का पता लगाने का अभियान चला रहा है और सांबा जिले के रीगल गांव के पास सुरंग होने का संदेह है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है जिसमें सेना और पुलिस भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी