देश की खबरें | बंगाल में सबसे बड़ा वायरस भाजपा :तृणमूल कांग्रेस नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अणुब्रत मंडल ने भाजपा को ‘बंगाल में सबसे बड़ा वायरस’ कहा, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में सत्तासीन दल के दिन अब गिनती के रह गये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 22 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अणुब्रत मंडल ने भाजपा को ‘बंगाल में सबसे बड़ा वायरस’ कहा, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में सत्तासीन दल के दिन अब गिनती के रह गये हैं।

तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम इकाई के अध्यक्ष ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि घोष ‘मेरे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलें और सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हों’ जिस पर भाजपा नेता ने कहा कि वह मंडल के गुस्से को काबू में करके रखेंगे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, सोनभद्र और मिर्जापुर में इको-टूरिज्म को देंगे बढ़ावा.

मंडल ने कहा था, ‘‘मैं उनके (भाजपा के) प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से आग्रह करता हूं कि हमारे जिले में आएं और मेरे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलें। मैं उन्हें तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं।’’

इस बारे में पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता ने पहले बहुत शोर मचाया है और यह बयान उनके पहले के बयानों से बेमेल है।

यह भी पढ़े | अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया, बेंगलुरु बॉरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज अनुसंधान संस्थान का नाम.

उन्होंने कहा, ‘‘अणुब्रत मंडल लंबे समय से इस तरह के बयान दे रहे हैं। लेकिन गुस्सा....शोर का स्तर अब कम होता दिखाई दे रहा है। मुझे लगता है कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के साथ ही ऑडियो स्पीकर (अणुब्रत की आवाज) का कनेक्शन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। हम यह करके रहेंगे।’’

घोष ने कहा कि भाजपा बीरभूम की जनता को मंडल के लोगों के आतंक से मुक्त करना चाहती है और बीरभूम ‘इस समय बम बनाने का केंद्र बन गया है’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड