देश की खबरें | कुंभ संबंधी निर्णयों में अखाडा परिषद से सुझाव लेगी उत्तराखंड सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित हो रहे कुंभ के संबंध में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय किये जाएंगे और उसमें अखाडा परिषद एवं साधु संतों के सुझाव अवश्य लिए जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 22 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित हो रहे कुंभ के संबंध में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय किये जाएंगे और उसमें अखाडा परिषद एवं साधु संतों के सुझाव अवश्य लिए जाएंगे।

यहां मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद के साथ हरिद्वार कुंभ की तैयारियों के संबध में बैठक करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कुंभ मेला अपने दिव्य एवं भव्य स्वरूप में होगा जिसमें कुंभ की परम्परा एवं संस्कृति का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, सोनभद्र और मिर्जापुर में इको-टूरिज्म को देंगे बढ़ावा.

उन्होंने हालांकि, कहा कि कोविड-19 के कारण अनेक व्यावहारिक समस्याएं आयी हैं।

उन्होंने कहा कि कुंभ शुरू होने पर कोविड-19 की स्थिति के अनुसार कुंभ के स्वरूप को विस्तार दिया जायेगा।

यह भी पढ़े | अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया, बेंगलुरु बॉरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज अनुसंधान संस्थान का नाम.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में परिस्थितियों के हिसाब से जो भी निर्णय लिये जायेंगे उनमें अखाड़ा परिषद् एवं साधु-संतों के सुझाव जरूर लिये जायेंगे।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और इसके लिए कुंभ के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने मुख्य सचिव को भी 15 दिन में कुंभ मेले की समीक्षा के निर्देश दिये।

मेलाधिकारी से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें कुंभ आरंभ होने से पहले ही स्थाई प्रकृति के सभी कार्य पूर्ण करने को कहा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने भी हरिद्वार कुंभ के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने इस मौके पर अखाड़ों की कुछ समस्याओं से भी मुख्यमंत्री रावत को अवगत कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई