विदेश की खबरें | अलकायदा ने उत्तर अफ्रीका के लिए नया सरगना चुना, पहले सरगना के मौत की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह जानकारी एसआईटीई खुफिया समूह ने दी है।

यह जानकारी एसआईटीई खुफिया समूह ने दी है।

अमेरिका का यह समूह जिहादियों के स्थलों पर नजर रखता है। उसने शनिवार को एक वीडियो में बताया कि ‘अलकायदा इन इस्लामिक मगरिब’(एक्यूआईएम) ने अपने सरगना अब्देलमलिक द्रोउकदेल का शव पहली बार दिखाया है।

यह भी पढ़े | America: ट्विटर के बाद Facebook भी जो बाइडेन को ट्रांसफर करेगा राष्ट्रपति का आधिकारिक अकाउंट.

एक्यूआईएम ने यह भी कहा कि याजिद मुबारक जिसे अबु उबैदा यूसुफ अल अन्नाबी के नाम से भी जाना जाता है, वह अब नया सरगना है।

अलकायदा की उत्तरी अफ्रीकी शाखा ने स्विट्जरलैंड की मिशनरी बिएट्रिक स्टॉकले की मौत की भी पुष्टि की है। उन्हें माली के टिंबकटू शहर से जनवरी 2016 में अगवा किया गया था।

यह भी पढ़े | फिलिस्तीन ने मिडईस्ट क्वाट्रेट से US को बाहर करने का प्रस्ताव रखा.

एसआईटीई ने कहा कि संगठन ने उनकी मौत के लिए ‘‘फ्रांस के योद्धाओं’ को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने उन्हें छुड़ाने का नाकाम प्रयास किया।

एसआईटीई खुफिया समूह की निदेशक रीटा कट्ज ने ट्वीट करके कहा कि नए नेता के तौर पर यूसुफ अल अन्नाबी की नियुक्ति कोई अचरज की बात नही हैं क्योंकि संगठन कई वर्षों से अपने प्रचार में उसका जिक्र कर रहा था और वह कई अहम अभियानों में शामिल रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट