देश की खबरें | भारत अगले तीन से चार महीनों में ‘डीप ओशन मिशन’ की शुरूआत करेगा: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत समुद्र में खनिजों, ऊर्जा और समुद्री विविधता की खोज में जल्द ही एक महत्वाकांक्षी ‘डीप ओशन मिशन’ की शुरूआत करेगा। समुद्र के बड़े हिस्से के बारे में अभी भी बहुत जानकारी नहीं है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 नवम्बर भारत समुद्र में खनिजों, ऊर्जा और समुद्री विविधता की खोज में जल्द ही एक महत्वाकांक्षी ‘डीप ओशन मिशन’ की शुरूआत करेगा। समुद्र के बड़े हिस्से के बारे में अभी भी बहुत जानकारी नहीं है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा कि इस मिशन के लिए आवश्यक अनुमोदन प्राप्त किये जा रहे हैं और इसकी शुरूआत अगले तीन से चार महीनों में होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया, बेंगलुरु बॉरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज अनुसंधान संस्थान का नाम.

मंत्रालय के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मिशन पर चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने की उम्मीद है, जो भारत के विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र और महाद्वीपीय जल सीमा का पता लगाने के प्रयासों को बढ़ावा देगा।

राजीवन ने कहा कि मिशन में विभिन्न गहरे समुद्र की पहलों के लिए विकासशील प्रौद्योगिकी को भी शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Tejashwi Yadav Attacks on Bihar Govt: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर फिर साधा निशाना, कहा-जनादेश बदलाव का था, मेवालाल के मामले पर कही ये बड़ी बात.

उन्होंने बताया कि बहु-विषयक कार्य मंत्रालय और अन्य सरकारी विभागों जैसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा संचालित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इसमें शामिल कुछ प्रौद्योगिकी को इसरो और डीआरडीओ जैसे संगठनों द्वारा विकसित किया जाएगा।

मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि एक अन्य पहलू गहरे समुद्र के खनन की संभावना तलाश करना है और आवश्यक प्रौद्योगिकी को विकसित किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 1st T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड