देश की खबरें | नोएडा में फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस ने रविवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 22 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस ने रविवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने इस मामले मे पांच लोगों को गिरफ्तार कर, उनके पास से 2,10,170 रुपये नगद, दो कार, 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 11 क्रेडिट कार्ड ,दो चेक बुक, दो पासबुक, चार सिम कार्ड, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, और एक मतदाता पहचान पत्र बरामद किया है।

यह भी पढ़े | Mulayam Singh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपना 82 वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय के ऑफिस में मनाया.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से कथित तौर लोगों को बीमा एजेंट बनकर ऋण दिलाने तथा बीमा दावे आदि की समस्याओं को दूर करने का लालच देकर फंसाते थे तथा उनसे पैसे ठगते थे।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रविवार को मुकुल शर्मा, सचिन शर्मा, संजय बाजपेयी, मोहित तथा सोनू नामक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: दतिया में दबंगों ने दलित परिवार के दो सगे भाइयों की बंदूक के बट और कुल्हाड़ियों के हत्थे से की पिटाई, पढ़ें पूरा मामला.

उन्होंने बताया कि ये ठग लोगो के बारे में ऑनलाइन सेवा प्रदाता वेबसाइटों से जानकारी हासिल करते थे।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद वे बीमा एजेंट बनकर लोगों को उनकी समस्या दूर करने का आश्वासन देते और विभिन्न कारण बता अपने अकाउंट में उनसे पैसे डलवाते तथा धोखाधड़ी करते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अबतक हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट