Mulayam Singh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपना 82 वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय के ऑफिस में मनाया
अपने स्वास्थ्य को लेकर तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को दोपहर में पार्टी मुख्यालय का दौरा किया और उन कार्यकर्ताओं से मिले जो उनका 82वां जन्मदिन मनाने के लिए वहां एकत्रित हुए थे.
अपने स्वास्थ्य को लेकर तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने रविवार को दोपहर में पार्टी मुख्यालय का दौरा किया और उन कार्यकर्ताओं से मिले जो उनका 82वां जन्मदिन मनाने के लिए वहां एकत्रित हुए थे. महामारी के दौर में लखनऊ में मुलायम की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी. उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी थे.
इस अवसर पर सपा कार्यालय को गुब्बारे और पोस्टर से सजाया गया था. वहीं मुलायम सिंह के आवास के आसपास के क्षेत्र को और पार्टी ऑफिस के सड़कों को भी उनके जन्मदिन पर शुभकामनाओं वाले पोस्टर से सजाया गया था. यह भी पढ़े: Mulayam Singh Yadav Birthday: पीएम मोदी ने मुलायम सिंह को फोन पर दी जन्मदिन बधाई, बताया वरिष्ठ और अनुभवी नेता
पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने के लिए बड़ी संख्या में सपा मुख्यालय पहुंचे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह से बात की और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

