अनचाही फोन-कॉल के खिलाफ नए नियमों के प्रति ग्राहकों को जगाए TRAI : सीओएआई
सेल्यूलर कंपनियों के संगठन सीओएआई ने दूर बैठे माल और सेवा बेचने के लिए अनजान लोगों को फोन-काल व संदेश के खिलाफ नए नियमों के प्रति ग्राहकों को जागरूक बनाने के लिए बाजार विनियामक ट्राई से अपील की है. सीओएआई ने कहा है कि मोबाइल दूरसंचार सेवा कंपनियां अपने ग्राहकों से इस विषय में मिलने वाली शिकायतों की मासिक रपट जल्दी ही प्रस्तुत करना शुरू करेंगी.
सेल्यूलर कंपनियों के संगठन सीओएआई ने दूर बैठे माल और सेवा बेचने के लिए अनजान लोगों को फोन-काल व संदेश के खिलाफ नए नियमों के प्रति ग्राहकों को जागरूक बनाने के लिए बाजार विनियामक ट्राई (TRAI) से अपील की है. सेल्यूलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (COAI) ने कहा है कि मोबाइल दूरसंचार सेवा कंपनियां अपने ग्राहकों से इस विषय में मिलने वाली शिकायतों की मासिक रपट जल्दी ही प्रस्तुत करना शुरू करेंगी. सीओएआई के महासचिव राजन मैथ्यू ने पीटीआई भाषा से कहा ‘ यह बात महत्वपूर्ण है कि ग्रहाकों को इस बात की जानकारी हो कि व्यवस्था काम करेगी. ट्राइ को इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान चलाना चाहिए। ताकि प्रक्रिया का प्रभाव पैदा हो.’
ट्राई ने छह अगस्त 2019 को मोबाइल दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को अनचाही कॉल और संदेशों के खिलाफ शिकायत की स्थिति पर मासिक रपट सितंबर से प्रस्तुत करने को कहा है. इसके जरिए विनियामक नए नियमों को कारगर बनाने की प्रणाली की मानिटरिंग करेगा. मैथ्यूज ने कहा कि इस पहल के तहत यह बताने पर जोर हो कि इसके लिए बनायी गयी ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ यानी ‘शांति भंग न करें’ की व्यवस्था कैसे काम करती है. यह भी पढ़ें- केबल टीवी और डीटीएच ऑपरेटरों के ऑडिट के लिए TRAI ने की BECIL की नियुक्ति
इसमें ग्राहकों को उनके अधिकार बताने के साथ साथ उन्हें अपनी वरीयता और अपनी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी जानी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

