देश

FACT CHECK: केंद्र सरकार द्वारा सभी महिलाओं को फ्री सोलर आटा चक्की दिया जाएगा? वायरल दावा निकला फर्जी, जानें सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को मुफ्त सोलर आटा चक्की देगी. लेकिन सावधान! PIB फैक्ट चेक ने इसकी पड़ताल की है.

FACT CHECK: केंद्र सरकार द्वारा सभी महिलाओं को फ्री सोलर आटा चक्की दिया जाएगा? वायरल दावा निकला फर्जी, जानें सच
Photo- @PIBFactCheck/X

FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को मुफ्त सोलर आटा चक्की देगी. लेकिन सावधान! PIB फैक्ट चेक ने इसकी पड़ताल की है और कहा है कि ये दावा पूरी तरह फर्जी है. जी हां, सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है. ये खबर TechnicalSandip01 नाम के यूट्यूब चैनल से फैली, लेकिन सच ये है कि इसे सच मानने से पहले आधिकारिक वेबसाइट्स चेक करना जरूरी है. लोग इस तरह की अफवाहों में आसानी से फंस जाते हैं, खासकर जब बात मुफ्त की चीजों की हो.

सरकार की सही जानकारी के लिए https://pib.gov.in पर जाएं. वरना ये फर्जी खबरें आपको ठग भी सकती हैं. सच का साथ दें, अफवाहों से बचें!

ये भी पढें: Free Laptop Scam: क्या मोदी सरकार द्वारा सभी छात्रों को फ्री लैपटॉप दिया जा रहा है? वायरल दावा निकला बकवास, PIB ने जारी किया अलर्ट

केंद्र सरकार महिलाओं को मुफ्त सोलर आटा चक्की दे रही है?

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).