Fact Check: अंतरिक्ष यात्रा में आयुर्वेद की भूमिका वाली खबर निकली फर्जी, PIB ने बताया 'मॉर्फ्ड' अखबार की क्लिपिंग
सोशल मीडिया पर एक न्यूज़पेपर की क्लिपिंग तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि NASA ने एक भारतीय आयुर्वेदिक डॉक्टर को अंतरिक्ष यात्रा में पारंपरिक चिकित्सा की भूमिका पर शोध के लिए चुना है.
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक न्यूज़पेपर की क्लिपिंग तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि NASA ने एक भारतीय आयुर्वेदिक डॉक्टर को अंतरिक्ष यात्रा में पारंपरिक चिकित्सा की भूमिका पर शोध के लिए चुना है. इस खबर ने लोगों में उत्सुकता तो जगाई, लेकिन जल्द ही सामने आया कि ये खबर पूरी तरह फर्जी है. सरकारी संस्था PIB Fact Check ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रही यह क्लिपिंग नकली (FAKE) है. उन्होंने कहा कि यह तस्वीर मॉर्फ्ड है और The New York Times ने ऐसा कोई लेख या रिपोर्ट कभी प्रकाशित नहीं की है.
PIB ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल खबर पर आंख बंद कर भरोसा न करें और पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें.
ये भी पढें: Fact Check: सावधान! हर दिन ₹10,000 कमाने का झांसा देकर ठग रही हैं फर्जी वेबसाइटें, सरकार ने जारी किया अलर्ट
अंतरिक्ष यात्रा में आयुर्वेद की भूमिका वाली खबर निकली फर्जी
The screenshot of a newspaper clipping circulating on social media features a headline that reads:
"NASA Selects Indian Ayurvedic Doctor to Explore Role of Traditional Medicine in Space Travel"#PIBFactCheck
✔️This newspaper clipping is #fake
✔️The image being circulated is… pic.twitter.com/qRqgvO3lEw
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 18, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

