क्रिकेट

India vs England, 5th T20I Match 1st Inning Scorecard: वानखेड़े में अभिषेक शर्मा की आंधी, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 248 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज यानी 2 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया.

India vs England, 5th T20I Match 1st Inning Scorecard: वानखेड़े में अभिषेक शर्मा की आंधी, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 248 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
अभिषेक शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 5th T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज यानी 2 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया. फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. भारत की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी की वापसी हुई है. India vs England, 5th T20I Match Live Score Update: टीम इंडिया का सातवां विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 135 रन बनाकर आउट

यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:

इससे पहले पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज एक बाद फिर निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम को संजू सैमसन के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. संजू सैमसन के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और 136 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 247 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस धुआंधार पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों पर सात चौके और 13 छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा शिवम दुबे ने 30 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को तेज गेंदबाज मार्क वुड ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. ब्रायडन कार्स के अलावा मार्क वुड ने दो विकेट लिए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 248 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज का अंत जीत के साथ खत्म करना चाहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).