VIDEO: भैंस का सड़क पर गोबर करना मालिक को पड़ा भारी, ग्वालियर नगर निगम ने लगाया 9 हजार रूपए का जुर्माना
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भैंस मालिक को सार्वजनिक जगह पर भैंस को बांधकर गंदगी फैलाने के कारण उसपर नगर निगम की टीम ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है. इस शख्स पर 9 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है.
ग्वालियर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भैंस मालिक को सार्वजनिक जगह पर भैंस को बांधकर गंदगी फैलाने के कारण उसपर नगर निगम की टीम ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है. इस शख्स पर 9 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है.
नगर निगम का नोटिस देखकर भैंस मालिक के होश उड़ गए. ये कार्रवाई गायत्री नगर में की गई. इस शख्स ने कॉलोनी के पुल पर अपने भैंस बांध रखी थी.नगर निगम को जानकारी मिली थी की कॉलोनी के पुल पर भैंसों को उसके मालिक की तरफ से बांधा जा रहा है और जिसके कारण सड़क पर गंदगी फ़ैल रही है. ये भी पढ़े:MP Dengue Case: मध्य प्रदेश में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, ग्वालियर में मरीजों का आंकड़ा एक हजार
भैंस का गोबर करना मालिक को पड़ा भारी
Gwalior : भैंस का सड़क पर गोबर करना मालिक को पड़ा भारी, नगर निगम को मिली सूचना तो मालिक पर ठोक दिया तगड़ा जुर्माना#MPNews #Gwalior #Buffalo #Viral #Video #Reels #ZeeMPCG pic.twitter.com/KPcJv5piMZ
— Zee MP-Chhattisgarh (@ZeeMPCG) November 29, 2024
टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा की भैंस को पुल के पास बांध कर रखा गया और उसके गोबर करने के कारण आसपास काफी गंदगी फैली हुई थी. मालिक का नाम नंद किशोर बताया जा रहा है. नगर निगम की टीम ने मालिक पर 9 हजार रूपए का जुर्माना लगाया.
जिसके कारण मालिक काफी बिफर गया और जुर्माना देने से आनाकानी करने लगा, जब नगर निगम ने भैंस को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की तो उसने जुर्माना भर दिया. इस भैंस मालिक और उसके जुर्माने की चर्चा दिनभर शहर में होती रही. नगर निगम ने आईंदा से भैंसों को सड़क पर न बांधने की हिदायत भी मालिक को दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

