Solapur: होटल मालिक ने की बेरहमी की हदें पार! मैनेजर को निर्वस्त्र कर पाइप से पीटा, सोलापुर में दबंगई आई सामने: VIDEO
सोलापुर से एक होटल के मालिक का वीडियो सामने आया है. जहांपर मालिक ने अपने मैनेजर को निर्वस्त्र कर पाइप से पिटाई की. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
Solapur News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर-पुणे (Solapur-Pune) राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित टेंभुर्णी इलाके में एक होटल से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. होटल 77 77 के मालिक पर आरोप है कि उसने अपने मैनेजर (Manager) की गलती के चलते उसे कपड़े उतरवाकर पूरे स्टाफ के सामने लोहे की पाइप से पिटाई की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया.वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि मैनेजर पूरी तरह निर्वस्त्र हालत में खड़ा है, जबकि मालिक उसके ऊपर लगातार पाइप से वार कर रहा है.यह सब होटल के अन्य कर्मचारियों के सामने किया गया, जिससे घटना और भी गंभीर हो जाती है.
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने मालिक की कड़ी निंदा की और कार्रवाई की मांग की. इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर greyinsightsbharat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Lonavala Horror: फर्जी बुकिंग कर बाहरी कैब ड्राइवर के साथ की मारपीट और गाड़ी के साथ की तोड़फोड़, देखें वीडियो
होटल मालिक ने की मैनेजर की पिटाई
View this post on Instagram
मालिक और मैनेजर ने दिया स्पष्ठीकरण
मामला तूल पकड़ते ही होटल के मालिक ने मैनेजर को साथ लेकर एक नया वीडियो जारी किया. उन्होंने दावा किया कि,'वायरल क्लिप पुरानी है और उसे गलत तरीके से प्रसारित किया गया.इसका उद्देश्य होटल और उनके परिवार की छवि खराब करना है.घटना की वास्तविक पृष्ठभूमि बताए बिना वीडियो वायरल करना अनुचित है.
मैनेजर की सफाई
मालिक के साथ वीडियो (Video) में मैनेजर ने भी अपनी बात रखी. उसने बताया,'वह होटल में कई महीनों से काम कर रहा है.कुछ महीने पहले निजी तनाव की वजह से उसने शराब पी ली थी और नशे की हालत में होटल पहुंच गया था.इसकी सज़ा के रूप में मालिक ने उसे डांटा.उसने कहा कि मालिक ने हमेशा उसकी मदद की है और वह उन्हें परिवार जैसा मानता है.वायरल वीडियो फैलाने वालों पर नाराज़गी जताते हुए उसने कहा कि लोग होटल की बदनामी के लिए इसे गलत ढंग से फैला रहे हैं.लखन माने ने आगे कहा कि,'होटल में सब लोग परिवार की तरह काम करते हैं और यह मामला उतना कठोर नहीं था जितना दिखाया जा रहा है.अगर मैनेजर पर भरोसा न होता तो उसे इतने बड़े होटल की ज़िम्मेदारी कभी नहीं दी जाती.वीडियो वायरल (Viral Video) करने वाले लोग उनकी छवि खराब करना चाहते हैं, लेकिन सच्चाई सामने आएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2025 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

