मुख्य समाचार

स्मृति ईरानी को दिखाए काले झंडे, एनएसयूआई और वामदलों के कार्यकर्ताओं से भिड़े बीजेपी समर्थक

Bhasha

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपालगंज के मिन्ज़ स्टेडियम में एक युवा संकल्प सम्मेलन को संबोधित करने के लिए ईरानी के जाने के मार्ग पर एनएसयूआई और वामपंथी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में अलग-अलग प्रदर्शन किया

इन 14 राज्यों में 5 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है दाम?

Anita Ram

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों में करीब 2.50 प्रति लीटर की कटौती करके ग्राहकों को फौरी राहत पहुंचाने का काम किया है. पेट्रोल-डीजल की ये घटी हुई कीमतें आधी रात से लागू हो गई हैं.

नोएडा में बजरंग दल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, सट्टेबाजी का कर रहा था विरोध

Subhash Yadav

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर- 8 के पास स्थित जेजे कॉलोनी (J.J Colony) में कुछ लोग अवैध सट्टे का कारोबार करते हैं. बताया जा रहा है कि दल्लूपुरा के रहने वाले अजय विरोध करते थे. उनका देर रात करीब 9.30 बजे सत्ता कारोबारियों से विवाद हो गया, जिसमें मारपीट के बाद आरोपित ने अजय पर फायरिंग कर दी.

अवैध संबंधों का था शक, पति ने पत्नी को दी दर्दनाक सजा

IANS

उधर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सदर कोतवाली क्षेत्र के नागतार गांव निवासी भोला बिंद का तीन साल पहले अवतरिया नामक युवती से विवाह हुआ था.

सौरव गांगुली ने कहा- पृथ्वी शॉ शानदार खेले मगर...

IANS

शॉ की बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा कि बल्लेबाजी के प्रति यह उनका स्वभाव और रवैया है जिसने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "बल्लेबाजी करने के लिए यह उनकी सकारात्मकता, स्वभाव और जो रवैया है वह शानदार है."

MNS पर बयान देना पड़ा तनुश्री दत्ता को भारी, महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज किया मानहानि का मामला

Akash Jaiswal

राज ठाकरे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को लेकर बयान के चलते अब तनुश्री दत्ता मुश्किलों से घिर गई हैं

आजादी की लड़ाई में बीजेपी और संघ के नेताओं के घर से एक कुत्ते ने भी बलिदान नहीं दिया: खड़गे

Team Latestly

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वृहस्पतिवार को कहा कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ‘‘घर के एक कुत्ते’’ ने भी अपना बलिदान नहीं दिया है .

पान मसाला उधार न देने पर दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

IANS

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली के ग्राम जलालपुर में पान मसाला उधार देने से मना करने पर पड़ोसी ने दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

अबकी बार भी मोदी सरकार! अगर आज चुनाव हुए तो कांग्रेस पूरी नहीं कर पाएगी सेंचुरी, जानें BJP को मिलेगी कितनी सीट

Dinesh Dubey

अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनें बचे है. ऐसे में सभी पार्टिया जीत पक्की करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसलिए सभी प्रमुख पार्टिया चुनाव की तैयारियों में पूरे दमखम के साथ जुटी हुई है. लेकिन हाल ही में हुए एक चुनावी सर्वे में 2019 में किसकी सरकार बनेगी इसी के लिए जनता का रुख भापने की कोशिश की गई है.

चौकाने वाला खुलासा! 4 राज्यों के ग्रामीण इलाकों में रहनेवाले 23% बच्चे हाई बीपी के शिकार

IANS

भारत के चार राज्यों के ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 23 प्रतिशत बच्चे उच्च रक्तचाप (बीपी) की समस्या से पीड़ित मिले हैं. एक हालिया अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है.

छत्तीसगढ़: 1 महिला समेत 7 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

IANS

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज एक महिला समेत सात हार्डकोर नक्सलियों ने बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. इनमें दो नक्सलियों पर 2 लाख और एक नक्सली पर एक लाख का इनाम है.

मामले को रफा-दफा करने के लिए घूस ले रहा था IT अधिकारी, CBI ने पकड़ा

Bhasha

सीबीआई ने लखनऊ में एक आयकर इंस्पेक्टर को कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक कारोबारी के खिलाफ कर के मामले को रफा-दफा करने के लिए यह घूस ली जा रही थी.

सभी विवादों को हल करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता: पाकिस्तान

Bhasha

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुद्दों और विवादों को हल करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है और सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियार खुलने का मामला दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू होने से जुड़ा है.

इस नेता ने कहा मायावती के गठबंधन नहीं करने से विपक्षी एकता को फर्क नहीं पड़ता

Bhasha

जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच. डी. देवेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने संबंधी बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के फैसले को विपक्षी एकता के बिखराव के रूप में नहीं देखना चाहिए.

Loveyatri Quick Movie Review: सलमान के जीजा आयुष शर्मा ने किया निराश, काफी साधारण है फिल्म का पहला हाफ

Priyanshu Idnani

फिल्म 'लवयात्री' में वरीना हुसैन और आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. सलमान खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

पृथ्वी शॉ के शतक पर कप्तान कोहली का यह रिएक्शन आप मिस नहीं कर सकते

Rakesh Singh

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन पृथ्वी शॉ आकर्षण का केंद्र रहे. उनकी आतिशी बल्लेबाजी ने आज यहां राजकोट स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों का खुब मनोरंजन किया. शॉ के शतक पर कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का रिएक्शन भी उत्साह भरा रहा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

PM मोदी ने रूसी ट्वीट से किया राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, होनेवाली है यह खास डील

Dinesh Dubey

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार शाम को भारत की दो दिन की यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी अगवानी की. पुतिन के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है. वहीं पुतिन के भारत के धरती पर कदम रखते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी भाषा में ट्वीट कर उनका स्वागत किया है.

Andhadhun Film Review: आयुष्मान खुराना की इस डार्क कॉमेडी फिल्म में है ढेर सारा थ्रिल

Akash Jaiswal

आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे की फिल्म ‘अंधाधुन’ देखने से ओएहले हमारा ये रिव्यू जरूर पढ़ें

नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या करने वाले दरिंदे को मिली सजा-ए-मौत

Bhasha

जिले की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को 13 वर्षीय आदिवासी बच्ची के बलात्कार एवं हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश देबाशीष भट्टाचार्य ने जशीमुद्दीन बोरभुइयां को दोषी ठहराने के कुछ दिनों बाद सजा का ऐलान किया.

पेट्रोल-डीजल के दामों में की गई कटौती को केजरीवाल ने बताया धोखा, कहा- टैक्स बढाया 10 रुपए और घटाया मात्र 2.50 रुपए

Dinesh Dubey

वित्त मंत्री अरुण जेटली के पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये की कमी करने का ऐलान किए जाने के कुछ देर बाद ही केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई और मात्र 2.50 रुपए आज कम कर दी? ये तो धोखा हुआ.

Categories