मुख्य समाचार
COVID-19 के लक्षण दिखने के बाद सैम स्मिथ ने खुद को आइसोलेट किया
IANSगायक सैम स्मिथ का कहना है कि ब्रिटेन में लॉकडाउन शुरू होने से दो हफ्ते पहले वह कोरोनोवायरस के संपर्क में आ गए थे. एसशोविज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ की बहन में इसके लक्षण दिखे थे.
अमेरिका, ब्रिटेन ने लोकतंत्र पक्षधरों की गिरफ्तारी की निंदा की
Bhashaकोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच यह कार्रवाई गैरकानूनी तरीके से जमा होने के आरोपों पर आधारित है जो प्रस्तावित चीन प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ हुई बड़ी रैलियों में देखने को मिली थी।
चिदंबरम ने सरकार से गरीबों को नकद अंतरण, निशुल्क अनाज देने का किया अनुरोध
Bhashaउन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों को नकदी की कमी है और वे मुफ्त के पके हुए भोजन के लिए कतारों में खड़े हो रहे हैं।
दर्शकों की मौजूदगी में तुर्कमेनिस्तान में फिर शुरू होगा फुटबाल सत्र
Bhashaमध्य एशिया के इस देश ने दुनिया के अन्य देशों के नक्शेकदम पर चलते हुए मार्च में आठ टीमों की अपनी लीग निलंबित कर दी थी। उस समय सत्र में सिर्फ तीन मुकाबले हुए थे।
राजस्थान में COVID-19 के 44 नए मामलों की पुष्टि, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1395 हुई
Anita Ramराजस्थान में घातक कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस के 44 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की तादात बढ़कर 1395 हो गई है.
राजस्थान में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत, संक्रमितों की संख्या 1395 हुई
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया,‘‘जयपुर के राजापार्क निवासी 62 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को सी के बिरला अस्पताल में मौत हो गई। व्यक्ति को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार को 22 हो गयी।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शराब एक अवरोध है : दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति
Bhashaउन्होंने एक औद्योगिक समूह को यह बात कही जो पाबंदियों को हटाने की कोशिशों में लगा है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों के कारण शराब की बिक्री या उसका परिवहन निषेध है।
अमेरिका में रिपब्लिकन सांसदों ने चीन में पशु बाजारों पर तुरंत रोक की मांग की
Bhashaट्रंप को लिखे पत्र में कांग्रेस सदस्य एल्सी हेस्टिंग्स और वर्न बुचनान ने जीवित पशुओं के बाजारों पर चीन का कड़ा नियंत्रण नहीं होने पर गहरी चिंता जताई है।
कोरोना वायरस से जंग: विद्या बालन ने बताया ब्लाउज पीस और रबर बैंड से मास्क बनाने का तरीका, देखें Video
Akash Jaiswalदेशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते स्वास्थ मंत्रालय ने नागरिकों के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए सभी को मास्क पहनना अनिवार्य बताया था. कोरोना से बचाव को मद्देनजर रखते हुए लोगों से अपील की गई कि जब वें बाहर जाने और मास्क जरूर पहने और सेनीटाइजर जरूर लगाएं.
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी चेतावनी, कहा- कोरोना फैलाने का दोषी पाया गया तो भुगतना होगा अंजाम
Bhashaचीन द्वारा कोरोना वायरस बीमारी से निपटने को लेकर असंतोष जताते हुए ट्रम्प ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर बीजिंग द्वारा अमेरिका के साथ गैर पारदर्शी व्यवहार किया गया और शुरुआत में उसके साथ सहयोग नहीं किया गया।
खिलाड़ियों के परीक्षण का नया कार्यक्रम शुरू किया यूएसएडीए ने
Bhashaखिलाड़ियों को डोप परीक्षण किट मुहैया कराई गईं हैं और डोपिंग नियंत्रण अधिकारी का फोन आने पर उन्हें अपने नमूने देने होते हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने नई गैग सीरीज के लिए बांटे अपने-अपने काम
IANSलोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पटकथा लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया ने गैग्स की एक ऑन-एयर सीरीज 'हम तुम और क्वारंटीन' नाम का एक शो बनाया है. भारती का कहना है कि उन्होंने और उनके पति ने शो की शूटिंग के लिए भूमिकाएं और जिम्मेदारियां बांट ली है, और वे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आपसी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं.
देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 15 हजार के पार, COVID-19 से अब तक 507 लोगों की मौत
Vandana Semwalभारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के 15,712 मामले सामने आए हैं. देश में इस महामारी से कुल 507 लोगों की मौत हो चुकी है.
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने वीडियो जारी करके फैंस से की अपील, कहा- जिंदगी खूबसूरत है इसे बचाएं
IANSकोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बरती जा रही एहतियात के बीच भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी से अपने घरों में रहने की अपील की है.
ओडिशा: लॉकडाउन में मदद के लिए आगे बढ़े कदम, मकान मालकिन ने 7 किराएदारों का एक महीने का किराया किया माफ
Anita Ramओडिशा के भुवनेश्वर में कोरोना वायरस लॉकडाउन की इस घड़ी में मदद के लिए एक मकान मालिक ने कदम आगे बढ़ाते हुए दूसरों के लिए मिसाल पेश की है. सौदामिनी सामंत राय नाम की एक मकान मालकिन ने अपने 7 किराएदारों का एक महीने का किराया माफ कर दिया है. उनका कहना है कि लॉकडाउन की अवधि हर किसी के लिए कठिन समय है.
मलाइका अरोड़ा नहीं चाहती हैं कि बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर करें ऐसा काम, सामने आई ये जानकारी
IANSअभिनेत्री मलाइका अरोड़ा यह नहीं चाहती हैं कि उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर अपने फोन का ज्यादा इस्तेमाल करें. अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'टू डू' फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया.
Esha Gupta Hot Photo: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने बिकिनी पहनकर पोस्ट की सेक्सी फोटो, इंटरनेट पर हुई Viral
Team Latestlyबॉलीवुड में अपनी हॉटनेस और अपने बोल्ड अवतार से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर इंटरनेट पर बवाल मचा रही हैं. ईशा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो पोस्ट की है जिसमें उनका हॉट स्टाइल हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
दिल्ली: लॉकडाउन में छलका महिला का दर्द, कहा- दिल की बीमारी से पीड़ित बेटी की दवा के लिए नहीं है पैसे, कामकाज बंद होने से बढ़ी दिक्कत
Anita Ramराजधानी दिल्ली में लोगों के घरों में काम करने वाली एक महिला का कहना है कि वो बहुत चिंतित है क्योंकि उसकी 14 साल की बेटी दिल की बीमारी से पीड़ित है. उसे दवाइयां चाहिए और उसकी दवाइयां खरीदने के लिए मेरे पास एक पैसा भी नहीं है. मेरे पति एक रिक्शाचालक हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते उनके पास भी इन दिनों कोई काम नहीं है, जिसके कारण हमारी दिक्कतें काफी बढ़ गई है.
पाकिस्तानी न्यूज चैनल से हुई बड़ी गलती, हत्या के आरोपी MQM लीडर की जगह लगाई बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फोटो
Akash Jaiswalन्यूज चैनल और मीडिया पब्लिकेशन्स से अक्सर ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिसके चलते कई बार उन्हें मजाक का पात्र भी बनना पड़ता है. हाल ही में एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने भी कुछ ऐसा किया है जिसके चलते सोशल मीडिया पर उसकी खूब खिल्ली उड़ रही है.
समाचार संस्थानों को सूत्रों का नाम देना चाहिए : ट्रंप
Bhashaशनिवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की व्हाइट हाउस संवाददाता तथा सीएनएन की राजनीतिक विश्लेषक मैगी हैबरमैन की कथित तौर पर सूत्रों के हवाले से गलत खबर लिखने के लिए व्यक्तिगत आलोचना की।