समाचार संस्थानों को सूत्रों का नाम देना चाहिए : ट्रंप

शनिवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की व्हाइट हाउस संवाददाता तथा सीएनएन की राजनीतिक विश्लेषक मैगी हैबरमैन की कथित तौर पर सूत्रों के हवाले से गलत खबर लिखने के लिए व्यक्तिगत आलोचना की।

वाशिंगटन, 19 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के मुख्यधारा के शीर्ष मीडिया समूहों को रिपोर्टिंग में ईमानदारी नहीं बरतने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मीडिया संस्थानों को अपनी खबरों में उनके सूत्रों का नाम देना चाहिए।

शनिवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की व्हाइट हाउस संवाददाता तथा सीएनएन की राजनीतिक विश्लेषक मैगी हैबरमैन की कथित तौर पर सूत्रों के हवाले से गलत खबर लिखने के लिए व्यक्तिगत आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि सूत्र जो कहते हैं उसका क्या मतलब है? सूत्रों के अनुसार खबर का मतलब है कि वे कोई नहीं हैं और खबरों को गढ़ा जाता है।’’

ट्रंप के अनुसार इन दिनों ‘वाशिंगटन पोस्ट’, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और विशेष रूप से ‘सीएनएन’ में सूत्रों के अनुसार शब्द का अकसर इस्तेमाल किया जाता है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्हें अनिवार्य तौर पर सूत्र का नाम बताना चाहिए। अगर कोई सूत्र है तो उसका नाम बताइए।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि वह नहीं मानते कि सूत्र होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\