कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शराब एक अवरोध है : दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति

उन्होंने एक औद्योगिक समूह को यह बात कही जो पाबंदियों को हटाने की कोशिशों में लगा है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों के कारण शराब की बिक्री या उसका परिवहन निषेध है।

जोहानिसबर्ग, 19 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि शराब कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक बाधा है।

उन्होंने एक औद्योगिक समूह को यह बात कही जो पाबंदियों को हटाने की कोशिशों में लगा है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों के कारण शराब की बिक्री या उसका परिवहन निषेध है।

रामफोसा गाउतेंग लिकर फोरम के उसके सदस्यों को राष्ट्रीय आपदा के दौरान शराब की बिक्री की अनुमति देने के अनुरोध पर जवाब दे रहे थे। राष्ट्रीय आपदा के कारण देश में 21 दिन का बंद है तथा शुक्रवार को इसे दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘शराब की बिक्री पर पाबंदी बरकरार रहेगी। राष्ट्रपति ने गाउतेंग लिकर फोरम के प्रतिवेदनों पर सावधानीपूर्वक विचार किया।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘चूंकि शराब को आवश्यक वस्तु नहीं माना जाता इसलिए इसे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अवरोध माना जाता है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘शराब की बिक्री और उसके उपभोग तथा हिंसक अपराध, मोटर वाहन दुर्घटनाओं तथा अन्य चिकित्सा आपात स्थितियों के बीच सीधा संबंध होता है वो भी ऐसे समय में जब सभी निजी और सार्वजनिक संसाधन कोविड-19 के इतने अधिक संख्या में मरीजों के इलाज के लिए तैयार होने चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\