मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के दिनों के पुराने साथी मोहन लाल बौंठियाल से की बात

Bhasha

वरिष्ठ बीजेपी नेता मोहन लाल बौंठियाल को उस समय यकीन नहीं हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करना चाहते हैं. मोदी ने करीब तीन मिनट तक अपने पुराने साथी से बातचीत की.

सेंसेक्स में 250 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 9,200 के पार

Bhasha

सेंसेक्स 31,646.45 के उच्च स्तर को छूने के बाद 123.31 अंकों या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 31,502.86 पर कारोबार कर रहा था।

दिल्ली: स्पेशल सेल के 66 जवान ने खुद को किया सेल्फ कोरेंटाइन, 100 से अधिक अफसरों का कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया नमूना

IANS

लोधी कालोनी स्थित दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में एक हवलदार के कोरोना पॉजिटिव मिलने से बबाल मचा हुआ है. एहतियातन अब यहां 65 से ज्यादा अफसर और जवानों ने खुद को सेल्फ कोरोंटाइन कर लिया है. फिलहाल 65 अफसरों और जवानों को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक इसी हाल में वक्त गुजारना पड़ेगा.

लॉकडाउन के बावजूद सलमान खान ने शाहरुख खान और आमिर खान को इस मामले में पछाड़ा, अक्षय कुमार को भी छोड़ा पीछे

Akash Jaiswal

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देशभर में लॉकडाउन का आदेश दिया गया है. ऐसे में सभी सेलिब्रिटीज अपने घर पर रहकर अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं. सोशल मीडिया की बात करें तो यहां फैन फॉलोविंग और लोकप्रियता के मामले में सलमान खान काफी आगे निकल चुके हैं.

पीएम-किसान योजना में आधार की बाध्यता से इन राज्यों को मिली छूट

IANS

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असम और मेघालय समेत नव सृजित केंद्रशसित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने के आधार कार्ड से बैंक खाते का जोड़ने की बाध्यता में एक साल की छूट प्रदान की है.

कोरोना का कहर: देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार, अब तक 681 लोगों की हुई मौत

Subhash Yadav

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. कोरोना के चलते पीएम मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 21 हजार 393 पहुंच गई है. इसके साथ ही 681 लोगों की कोविड-19 के चलते जान चली गई है. जबकि 4 हजार 257 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं.

Covid-19: दिल्ली के दो अलग-अलग क्वारंटीन केंद्रों से 36 लोग गायब, तलाश में जुटी पुलिस

IANS

दिल्ली के दो अलग अलग इलाकों में क्वारंटीन करके रखे गये कोरोना संदिग्धों में 35 से ज्यादा संदिग्ध हालातों में गायब हो गये. इन सबकी खोज जारी है. इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े सीमांत राज्यों की जिला पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है. जांच इस बात की भी की जा रही है कि, आखिर यह सब भागे क्यों? इन्हें भगाने में किसी अंदरुनी शख्स ने ही तो मदद नहीं की.

डॉक्टरों पर हमला करने वालों की अब खैर नहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अध्यादेश पर लगाई मुहर- अब होगी सात साल की जेल

Manoj Pandey

कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति गलत व्यवहार और हमला करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. लेकिन अब COVID-19 से जंग लड़ रहे देशभर के स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमला करने वालों की अब खैर नहीं है. क्योंकि अगर ऐसा अब किसी ने किया तो उन्हें लंबे समय तक जेल की हवा खानी पड़ेगी. दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्‍टरों और नर्सों पर हमले को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध बनाने वाले अध्यादेश (Ordinance to Protect Healh Workers) पर मुहर लगा दी है. इसे मंजूरी मिलने के बाद अगर किसी ने स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों पर हमला करता है या उसका कोई साथ देता है तो उन्हें 3 महीने से 5 साल तक कैद हो सकती है. इतना ही नहीं उन्हें 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

सभी का इलाज कोविड-19 के संदिग्ध मरीज समझकर किया जाए: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक परामर्श जारी करके कोविड-19 के नियंत्रण क्षेत्रों में और उनके आसपास स्थित अस्पतालों से कहा है कि उनमें आने वाले सभी रोगियों को कोरोना वायरस संक्रमण का संदिग्ध मामला माना जाए और मानक देखभाल प्रदान की जाए.

बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया का वाइफ कैलिरोई तजीएफ्टा से हुआ तलाक, सामने आई बड़ी वजह

Team Latestly

बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया की शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो गुलशन का उनकी पत्नी कैलिरोई तजीएफ्टा के साथ तलाक हो गया है.

कर्नाटक: डिलीवरी ब्वॉय बनकर दो मुंह वाले सांप को बेचने की कोशिश, सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार

Anita Ram

कर्नाटक में दो मुंह वाले सांप की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. सेंट्रल क्राइम ब्रांच बेंगलुरु ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जो ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस के डिलीवरी ब्वॉय होने की आड़ में दो सिर वाले सांप को बेचने की कोशिश कर रहे थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगाने वाले आदेश पर किए हस्ताक्षर

Bhasha

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण नौकरियां गंवाने वाले अमेरिकियों के रोजगार की रक्षा करने के मकसद से आव्रजन प्रक्रिया पर 60 दिन की रोक लगाने वाले सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि यह अस्थायी रोक देश के सामने आए संकट से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए लगाई गई है.

COVID-19 का असर: केरल सरकार का बड़ा फैसला, मंत्री, विधायकों समेत विभिन्न बोर्डों के सदस्यों की सैलरी में होगी 30 फीसदी कटौती

Manoj Pandey

सीएम ने घोषणा की कि राज्य में सभी चुने हुए प्रतिनिधि- विधायक, सरकार के तहत विभिन्न बोर्डों के सदस्य और स्थानीय स्व-सरकारी निकायों के सदस्यों के मासिक वेतन और मानदेय में 30% की कटौती करने का फैसला लिया है. यह कटौती 1 साल तक की जाएगी. केरल से पहले कई राज्यों की सरकारों ने नेताओं की सैलरी में कटौती का आह्वान कर चुके हैं. फिलहाल केरल में 11 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के साथ ही बुधवार को प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ कर 437 हो गयी है.

कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज, पालघर मामले में समुदाय के आधार पर भड़काने और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का लगा आरोप

Bhasha

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर एक टीवी समाचार चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग- अलग मामले दर्ज किए. अधिकारियों ने बताया कि दुबे की शिकायत पर भी गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे के भीतर 1,738 लोगों की मौत; देश में मरने वालों की संख्या 46 हजार के पार

Subhash Yadav

कोरोना को लेकर जो मौजूदा हालात हैं उससे तो यह बात साफ है कि इससे जल्द निजात नहीं मिलने वाली. कोरोना ने सबसे अधिक कोहराम यूरोप में मचाया है. इसी बीच अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 1738 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अमेरिका में अब तक 8 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए हैं.

ट्रम्प ने कोरोना वायरस पर कहा, ‘‘अमेरिका पर हमला हुआ’’

Bhasha

अमेरिका में कोराना वायरस से 47,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है ओर 8,52,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

सुनील ग्रोवर ने बनाई कैटरीना कैफ की ऐसी पेंटिंग, फोटो देखकर खूब हंस रहे हैं लोग

Akash Jaiswal

सुनील ग्रोवर ने अपनी फिल्म 'भारत' की को-स्टार कैटरीना कैफ की एक पेंटिंग बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं.

Ramzan 2020: शुरू हो रहा है रहमतों-बरकतों का रमजान माह, रोजा रखने वाले रखें इन बातों का खास ख्याल

Rajesh Srivastav

रमजान माह के बस कुछ घंटे शेष रह गये हैं. चांद का दीदार होते ही रमजान माह के साथ ही इबादत का सिलसिला शुरू हो जायेगा. लेकिन रमजान और रोजे के कुछ नियम होते हैं. किसी भी शख्स को रमजान में रोजे शुरु करने से पूर्व कुछ मूलभूत बातों का भी ध्यान रखना चाहिए. तभी इसे सफल माना जाता है.

बंगाल के दो सौ लोगों ने पाकुड़ के पृथक वास से छोड़े जाने के लिए भूख हड़ताल की, बाद में मान गये

Bhasha

पाकुड़ के उपमंडल अधिकारी प्रभात कुमार ने इस घटना की जानकारी बुधवार को दी।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,248 हुई, 48 रोगियों की मौत

Bhasha

इससे पहले मंगलवार को मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था।

Categories