प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के दिनों के पुराने साथी मोहन लाल बौंठियाल से की बात

वरिष्ठ बीजेपी नेता मोहन लाल बौंठियाल को उस समय यकीन नहीं हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करना चाहते हैं. मोदी ने करीब तीन मिनट तक अपने पुराने साथी से बातचीत की.

पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

पौड़ी, 23 अप्रैल: वरिष्ठ बीजेपी नेता मोहन लाल बौंठियाल को उस समय यकीन नहीं हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उनसे बात करना चाहते हैं. बौठियाल (76) को बुधवार सुबह 8.26 बजे फोन आया जब वह उत्तराखंड में पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक स्थित पैतृक गांव एता में अपने गेहूं के खेतों की ओर जा रहे थे.

प्रधानमंत्री कार्यालय से कॉल आने के कुछ ही सेकंड के भीतर दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री की आवाज सुनकर वह भाव-विभोर हो गए, जब प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि कैसा चल रहा है. मोदी ने करीब तीन मिनट तक अपने पुराने साथी से बातचीत की. उन्होंने इस बारे में बातचीत की कि कैसे 1998 में उनकी मुलाकात बद्रीनाथ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुई थी और उसके बाद 2014 में उत्तराखंड के श्रीनगर (गढ़वाल) में एक चुनावी सभा में वे मिले थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: स्पेशल सेल के 66 जवान ने खुद को किया सेल्फ कोरेंटाइन, 100 से अधिक अफसरों का कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया नमूना

मोदी ने बौठियाल को बताया कि उन्होंने देश में संकट के इस समय में जनसंघ के दिनों के अपने पुराने साथियों से बात करने का फैसला किया है और इस नाते उनसे बात कर रहे हैं. उत्तराखंड में भाजपा के संस्थापक नेताओं में गिने जाने वाले बौठियाल ने कहा, ‘‘किसी पार्टी कार्यकर्ता के लिए यह एक अद्भुत क्षण है जब प्रधानमंत्री खुद उसे फोन कर उसका हालचाल पूछें. इन्हीं गुणों के कारण मोदी जी जन-जन के नायक बने हैं.’’

बौठियाल 1960 में जनसंघ में शामिल हुए थे. इसके बाद वह 1970 में जनता पार्टी और 1980 में भाजपा से जुड़ गए. उत्तर प्रदेश से अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद बौठियाल पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. वह भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य होने के साथ ही इसके पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे और अनुशासन समिति के भी अध्यक्ष रहे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mahashivratri 2026: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\