अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगाने वाले आदेश पर किए हस्ताक्षर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण नौकरियां गंवाने वाले अमेरिकियों के रोजगार की रक्षा करने के मकसद से आव्रजन प्रक्रिया पर 60 दिन की रोक लगाने वाले सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि यह अस्थायी रोक देश के सामने आए संकट से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए लगाई गई है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 23 अप्रैल: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण नौकरियां गंवाने वाले अमेरिकियों के रोजगार की रक्षा करने के मकसद से आव्रजन प्रक्रिया पर 60 दिन की रोक लगाने वाले सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. आदेश में कहा गया है कि आव्रजन प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित करने से उन लोगों पर असर पड़ेगा जो रोजगार उद्देश्यों के लिए अमेरिका (America) में कानूनी रूप से प्रवेश करना चाहते है लेकिन उन लोगों पर असर नहीं पड़ेगा जो पहले ही देश में रह रहे हैं.

इसे ‘‘बेहद शक्तिशाली आदेश’ बताते हुए ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने इस संवाददाता सम्मेलन में आने से पहले ही आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आव्रजन प्रक्रिया को रोककर हमें अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने पर बेरोजगार अमेरिकियों को नौकरियों में प्राथमिकता देने में मदद मिलेगी. यह गलत और अन्यायपूर्ण होगा अगर वायरस के कारण नौकरियां गंवाने वाले अमेरिकियों के बजाय विदेश से आने वाले नए आव्रजक कामगारों को स्थान दिया जाए.’’

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नौसेना को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इस सरकारी आदेश की एक प्रति व्हाइट हाउस ने जारी की है. इसमें कहा गया है कि नए प्रावधान अमेरिका के बाहर उन विदेशी नागरिकों पर लागू होंगे जिनके पास आव्रजक वीजा नहीं है. आदेश में कहा गया है कि यह स्थगन उन विदेशी नागरिकों पर लागू नहीं होगा जो ग्रीन कार्ड पर पहले ही देश में रह रहे हैं. इसमें स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों या निवेश श्रेणी के तहत कानूनन स्थायी निवासी के तौर पर अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों को छूट दी गई है.

अमेरिकी नागरिक के पति/पत्नी, अमेरिकी नागरिक के 21 साल और उससे छोटी उम्र के बच्चों या वे बच्चे जिन्हें गोद लेने की प्रक्रिया चल रही है, उन्हें भी आव्रजन प्रक्रिया के इस अस्थायी स्थगन से छूट दी गई है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि यह अस्थायी रोक देश के सामने आए संकट से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए लगाई गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\