मुख्य समाचार
कोविड-19: कर्नाटक में 16 नए मामलों की पुष्टि, नौ बेंगलुरु से सामने आए
Bhashaविभाग ने दोपहर की स्थिति के अपडेट में कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक 16 नए मामले सामने आए हैं..... अब तक कोविड-19 के 443 मामलों की पुष्टि हुई है।’’
COVID-19: जामा मस्जिद इलाके में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 सदस्य कोरोना, इलाके को किया गया सील
IANSपुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद इलाके में एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. कोरोना वायरस से ग्रस्त यह सभी लोग जामा मस्जिद के चूड़ीवालान इलाके में में रहते हैं. यह इलाका पुरानी दिल्ली के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है.
कोरोना संकट: केंद्र की मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जुलाई 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों के डीए पर रोक
Subhash Yadavदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप रोजाना बढ़ रहा है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामलो में कोई कमी नहीं आई है. कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र की मोदी सरकार सभी राज्य सरकारों को हर संभव मदद कर रही है. इसके साथ ही देश में 3 मई तक लॉकडाउन को प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया हुआ है. इसी बीच मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते है कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए पर रोक लगाने का फैसला किया है. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर देश को काफी नुकसान हो रहा है. केंद्र सरकार ने ये रोक एक जुलाई 2021 तक लगाई है.
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी के कई नेताओं ने अर्णब गोस्वामी पर हमले की निंदा की
Bhashaनड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अर्णब गोस्वामी को कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों द्वारा सार्वजनिक रूप से धमकी दिए जाने के बाद उनपर हमला होते देखना चौंकाने वाला है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर एक पत्रकार पर सरेआम हमला होते देख दुख होता है। कांग्रेस ने यह दिखा दिया है कि यह वहीं पार्टी है जिसने देश में आपातकाल लगाया था और अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की अपनी परंपरा को जारी रखा है।
Coronavirus: अजय देवगन के इस बॉडीगार्ड को देखकर खुश हुए पीएम मोदी और अमित शाह, ट्विटर पर की तारीफ
Aarti Shejvalkarकोरोना वायरस के कारण हर कोई परेशान है. बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन सामने आकर लोगों की मदद कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने नए बॉडीगार्ड को दर्शकों से पहचान करवा रहे है. इनके इस बॉडीगार्ड का नाम है 'सेतु
कोलकाता: ईस्टर्न रेलवे अस्पताल की डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित, जांच जारी
Bhashaईआर प्रवक्ता निखिल चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को बताया कि डॉक्टर 14 अप्रैल से छुट्टी पर थीं क्योंकि वह ठीक महसूस नहीं कर रही थी. वह मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं. उन्होंने बताया कि डॉक्टर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोरोना वायरस के कहर और रमजान के बीच कुछ देश प्रतिबंधों में ढील देने की ओर बढ़े, कुछ ने की और सख्ती
Bhashaदुनिया के सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में अधिकारियों ने रमजान महीने की शुरुआत से पहले प्रतिबंधों को 22 मई तक बढ़ा दिया।
रणदीप हुड्डा ने हॉलीवुड फिल्म 'एक्स्ट्रैक्शन' में अपने किरदार को लेकर जताई ख़ुशी, कहा- रूढ़िवादी बंधनों को तोड़कर अच्छा लगता है
IANSहॉलीवुड एक्शन फिल्म करने वाले पहले भारतीय पुरुष के तौर पर पहचान बनाने को लेकर अभिनेता रणदीप हुड्डा काफी खुश हैं. वहीं बॉलीवुड (Bollywood) स्टार का कहना है कि पश्चिम में भारतीय किरदारों को लेकर बनी बनाई रूढ़िवादी बंधनों को तोड़ने पर उन्हें काफी खुशी हो रही है.
Mahabharat Memes: महाभारत के भीष्म पितामाह असल जिंदगी में हैं बेहद कूल, Viral मीम्स में फैंस ने खोली पोल
Akash Jaiswalशो में भीष्म पितामाह को बड़े ही गंभीर और बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में देखा गया है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि असल जिंदगी में भीष्म पितामह बड़े ही कूल अंदाज में थे. ये बात इस शो में भीष्म पितामाह का किरदार निभाने वाले कालकार को लेकर कही जा रही है.
कोरोना से जंग: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 33 करोड़ गरीबों के खाते में पहुंचे 31,235 करोड़ रुपये
Team Latestlyदेश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है जो 3 मई तक लागू रहेगा. इस लॉकडाउन के कारण आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहीं जरूरतमंद महिला और पुरुषों के खाते में मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है. मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 33 करोड़ से अधिक गरीबों को 31,235 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई. जिसमें 20.05 करोड़ महिला जन धन खाता धारकों के बीच 10,025 करोड़ रुपये बांटे गए. इसके साथ ही लगभग 2.82 करोड़ वृद्धों,विधवाओं और विकलांग व्यक्तियों को 1405करोड़ रुपए बांटे गए. इसके साथ ही PM-KISANकी पहली किस्त में 8 करोड़ किसानों को 6146 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए. 10.6लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए EPF योगदान के 162 करोड़ रुपये 68775 प्रतिष्ठानों में हस्तांतरित किए गए.
कश्मीर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू पाबंदियों लेकर प्रशासन सख्त
Bhashaअधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उम्मीद है कि लॉकडाउन, निषिद्धि उपायों के चलते कोविड-19 के फैलने में कमी आएगी: राव
Bhashaकल रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि बुधवार को केवल 15 मामले सामने आए थे। आने वाले दिनों में इन मामलों की संख्या में और कमी आ सकती है।
दोबारा ओलंपिक स्थगित करना असंभव : तोक्यो आयोजन समिति प्रमुख
Bhashaउन्होंने कहा ,‘‘ खेल प्रबंधन के अलावा खिलाड़ियों और तमाम मसलों के बारे में सोचो । इसे दो साल के लिये टालना तकनीकी तौर पर संभव नहीं है ।’’
सीडब्ल्यूसी: कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र से वित्तीय सहायता की मांग की
Bhashaकांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में शामिल कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र की ओर से जीएसटी का बकाया नहीं मिलने और अपनी सरकारों द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया।
कोरोना इफेक्ट: लॉकडाउन के दौरान जल प्रदूषण का स्तर घटा, कोलकाता के घाटों पर दिखीं गंगा डॉल्फिन, देखें तस्वीरें
Anita Ramलॉकडाउन के दौरान सालों बाद कोलकाता के घाट पर गंगा डॉल्फिन को अठखेलियां करते देखा गया. दरअसल, लॉकडाउन के चलते जल प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई है, जिसके चलते दुर्लभ प्रजाति की गंगा डॉल्फिन को कोलकाता घाट के पास देखा गया. डॉल्फिन की प्रजातियों में गंगा डॉल्फिन को दुर्लभ बताया जाता है, जिनकी आबादी बेहद कम है.
पीटरसन के शानदार आईपीएल करार से जलते थे इंग्लैंड के क्रिकेटर : वॉन
Bhashaअब क्रिकेट को अलविदा कह चुके पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 2009 में 9 . 8 करोड़ रूपये में खरीदा था ।
Lockdown: कैटरीना कैफ लॉकडाउन से परेशान दिहाड़ी मजदूरों की करेंगी मदद, सामने आई ये जानकारी
Aarti Shejvalkarइन दिनों पूरा देश कोरोना वायरस से परेशान है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरस से लड़ने के लिए आगे आ रहे है. हर कोई अपनी तरफ से दान कर जरूरतमंद की मदद कर रहा है. पीएम केयर्स फंड में अपना योगदान देने के बाद बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अब दिहाड़ी मजदूरों के मदद के लिए आगे आई हैं.
COVID-19: स्पेन में कोरोना पॉजिटिव जमाती अस्पताल से फरार, लुकआउट नोटिस जारी
IANSलोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती दो मरीज संदिग्ध हालातों में गायब हो गये. इनमें से एक मरीज स्पेन का रहने वाला है. इसकी तबलीगी जमात की ट्रैवल हिस्ट्री मिली थी. इसका लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. जबकि दूसरा मरीज कोरोना संदिग्ध और भारतीय था, जो बाद में खोज लिया गया.
Coronavirus: गृहमंत्री अमित शाह बोले- कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम मोदी के तरीके की पूरी दुनिया कर रही है सराहना
Subhash Yadavकोरोना वायरस का कोहराम भारत में जारी है. इससे निपटने के लिए केंद्र सहित सभी राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. बावजूद इसके अब तक कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या रोजाना बढ़ रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया हुआ है. कोरोना को लेकर देश में जो हालात हैं उसे लेकर कांग्रेस पूरी तरह केंद्र पर हमलावर है. इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के तरीके की पूरी दुनिया सराहना कर रही है.
कोविड-19 से इंग्लैंड में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले समूहों में शामिल है भारतीय समुदाय
Bhashaब्रिटेन में भारतीय समुदाय कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित होने वाले समूहों में शामिल है।