भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी के कई नेताओं ने अर्णब गोस्वामी पर हमले की निंदा की

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अर्णब गोस्वामी को कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों द्वारा सार्वजनिक रूप से धमकी दिए जाने के बाद उनपर हमला होते देखना चौंकाने वाला है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर एक पत्रकार पर सरेआम हमला होते देख दुख होता है। कांग्रेस ने यह दिखा दिया है कि यह वहीं पार्टी है जिसने देश में आपातकाल लगाया था और अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की अपनी परंपरा को जारी रखा है।

जमात

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई नेताओं ने गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर कथित हमले की निंदा की और इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अर्णब गोस्वामी को कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों द्वारा सार्वजनिक रूप से धमकी दिए जाने के बाद उनपर हमला होते देखना चौंकाने वाला है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर एक पत्रकार पर सरेआम हमला होते देख दुख होता है। कांग्रेस ने यह दिखा दिया है कि यह वहीं पार्टी है जिसने देश में आपातकाल लगाया था और अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की अपनी परंपरा को जारी रखा है।

विपक्षी दल की ओर से इसपर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

पुलिस ने बताया कि मुंबई में गुरुवार तड़के मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने गोस्वामी की कार पर कथित तौर पर हमला किया और उनकी कार का शीशा तोड़ने की कोशिश की, जब वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर जा रहे थे।

दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस घटना की निंदा की।

उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार पर कोई भी हमला निंदनीय है क्योंकि यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कानून के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है और कांग्रेस को निशाने पर लिया।

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना गणपतराव कदम मार्ग पर उस समय हुई जब गोस्वामी लोअर परेल में बॉम्बे डायिंग कॉंप्लेक्स स्थित एक स्टूडियो से लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने गोस्वामी की कार से आगे निकलकर इसे रुकवा लिया। इनमें से एक ने कथित तौर पर अपने हाथों से बार-बार हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि हमलावरों के पास स्याही से भरी एक बोतल थी जो उन्होंने गोस्वामी की कार पर फेंक दी। गोस्वामी के पीछे वाली कार में चल रहे उनके सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ लिया और उन्हें एन एम जोशी मार्ग पुलिस को सौंप दिया।

कथित हमले के बाद पोस्ट किए गए एक वीडियो में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और मालिक गोस्वामी ने कहा कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बताया कि हमलावर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।

पुलिस या युवा कांग्रेस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई।

पालघर में दो साधुओं सहित तीन लोगों की हत्या के मुद्दे पर चर्चा के दौरान सोनिया गांधी पर गोस्वामी की टिप्पणियों को लेकर उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्रियों सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने रिपब्लिक टीवी के मालिक एवं मुख्य संपादक गोस्वामी की आलोचना की है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह ‘‘अत्यंत शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री और भाजपा इस तरह के टीवी प्रस्तोताओं की सराहना करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट