कोरोना वायरस के कहर और रमजान के बीच कुछ देश प्रतिबंधों में ढील देने की ओर बढ़े, कुछ ने की और सख्ती

दुनिया के सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में अधिकारियों ने रमजान महीने की शुरुआत से पहले प्रतिबंधों को 22 मई तक बढ़ा दिया।

अमेरिका जैसे कई देश यह सोच रहे हैं कि वायरस के साथ रहकर सावधानियों के साथ किस तरह आगे बढ़ा जाए।

दुनिया के सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में अधिकारियों ने रमजान महीने की शुरुआत से पहले प्रतिबंधों को 22 मई तक बढ़ा दिया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मुसलमानों से आग्रह किया कि वे ‘‘हमारे साझा शत्रु-वायरस पर ध्यान दें।’’

उन्होंने दुनियाभर में सभी संघर्षों को रोकने की एक बार फिर अपील की।

गुतारेस ने एक अन्य संदेश में देशों से आग्रह किया कि वे सभी की एक समान मदद करें।

उन्होंने कहा कि महामारी, ‘‘एक मानवीय संकट है जो तेजी से मानवाधिकार संकट बनता जा रहा है।’’

महासचिव ने कहा कि कुछ नेता संकट का इस्तेमाल दमनात्मक कदमों के रूप में कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संदेश साफ है , ‘‘ लोग और उनके अधिकार सबसे पहले और केंद्र में होने चाहिए। ’’

संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लाखों लोगों के समक्ष भुखमरी का जोखिम है।

यूरोपीय संघ ने अफ्रीका, बालकन, पश्चिम एशिया और एशिया तथा लातिन अमेरिका के हिस्सों में संवेदनशील समुदायों की मदद के लिए 20 अरब यूरो की मदद का संकल्प किया।

इस बीच, चीन के अधिकारियों ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और गुरुवार को संक्रमण के केवल 10 मामले ही सामने आए। अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या कम होकर 959 रह गई जिनमें से 63 गंभीर मामले हैं।

चीन ने इसके साथ ही कई प्रतिष्ठानों को खोल दिया है। माध्यमिक और उच्च विद्य?ालय भी खुल गए हैं।

वियतनाम में पिछले तीन दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसलिए देश अब प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है।

न्यूजीलैंड भी अगले महीने से प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है जहां गुरुवार को कोरोना वायरस के केवल तीन मामले सामने आए।

वहीं, सिंगापुर में रोजाना सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं।

जापानी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दक्षिणी जापान में खड़े इटली संचालित पोत के चालक दल के सदस्यों में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आए।

एपी

नेत्रपाल शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\